वित्तीय वर्ष 2021-22 में 107 प्रतिशत वाणिज्यकर का संग्रह- आराधना पटनायक

बेहतर काम करने वाले 17 पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित

रांची : वित्तीय वर्ष 2021-22 में 107 प्रतिशत वाणिज्यकर का संग्रह- आराधना पटनायक- वाणिज्य कर विभाग की

सचिव आराधना पटनायक ने कहा है कि विभाग ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में कुल 19,750 करोड़ वाणिज्यकर संग्रह किया है,

जो लक्ष्य का 107 प्रतिशत है. वित्तीय वर्ष 2021-22 में 18422 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया गया था.

उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में जो कर संग्रह किया गया है,

वह वित्तीय वर्ष 2020-21 के 16,147 करोड़ से 25 प्रतिशत अधिक है.

वह आज उत्पाद भवन में वाणिज्यकर विभाग के सभागार में मीडिया को जानकारी दे रही थीं.

इंटेलिजेंस एंड रेवेन्यु एनायलिसिस विंग का होगा गठन

सचिव ने कहा कि राज्य में पहली बार इंटेलिजेंस एंड रेवेन्यु एनायलिसिस विंग का गठन कर सेक्टरवार विश्लेषण किया गया, जिसके सकारात्मक नतीजे सामने आये हैं. उम्मीद है कि चालू वित्तीय वर्ष में भी विभाग लक्ष्य के अनुरूप वाणिज्यकर संग्रह कर सकेगा. उन्होंने बताया कि ऑडिट विंग को सशक्त करने के लिये कर से जुड़े आयुक्त कार्यालय को ज्यादा सक्षम बनाया गया है.

करदाताओं के लिए विभाग की टीम हमेशा रहेगी उपलब्ध

उन्होंने कहा कि टैक्स से संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानी अगर करदाताओं को आती है, तो उसके लिये विभाग की टीम हमेशा उपलब्ध रहेगी. चालू वित्त वर्ष में विभाग नियमित रूप से कर दाताओं के साथ उनकी सहूलियत के लिये इंट्रैक्शन करता रहेगा, ताकि उनकी समस्याओं का निष्पादन सहजता के साथ किया जा सके.

17 पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित

विभाग की सचिव श्रीमती आराधना पटनायक ने कहा कि कर संग्रह में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कुल 17 पदाधिकारियों, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है.

रिपोर्ट: मदन सिंह

Palamu Fraud Case: खाद की डीलरशिप और पॉलीहाउस के नाम पर...

Palamu Fraud Case: झारखंड के पलामू जिले में खाद की डीलरशिप दिलाने, पॉलीहाउस निर्माण कराने और पौधारोपण में सहयोग देने के नाम पर 18...

Dhalbhumgarh Double Murder: दो सगी बहनों की हत्या के पीछे क्या...

Dhalbhumgarh Double Murder: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड की रावताड़ा पंचायत स्थित बबईदा गांव में सोमवार को दो सगी बहनों की...

Nita Ambani Initiative: अब हर सप्ताह पढ़ सकेंगे देश-दुनिया की खबरें,...

Nita Ambani Initiative: दृष्टिबाधित लोगों तक समाचार और जरूरी जानकारियां नियमित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से रिलायंस फाउंडेशन ने अहम पहल की है।...