PALAMU: हुसैनाबाद में खेले जा रहे कर्नल कप फुटबॉल प्रतियोगिता में देवरी कला, पतरा खुर्द और रानीदेवा की टीम ने शानदार जीत दर्ज की. वहीं जपला और लंगरकोट की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई.

कर्पूरी मैदान में खेले जा रहे कर्नल कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2022 में
सोमवार को भी तीन मैच खेला गया. पहला मैच देवरी कलां और
जपला के बीच खेला गया. जिसमें देवरी कलां ने जपला को
3-0 से हराया जिसके बाद जपला टूर्नामेंट से बाहर हो गई.
दूसरा मैच पतरा खुर्द और कुकही के बीच खेला गया
जिसमें पतरा खुर्द ने कुकही को 2-0 से हराकर
टूर्नामेंट में जीत दर्ज की. तीसरा मैच लंगरकोट और रानी देवा के बीच खेला गया.
रानीदेवा ने टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की
रानीदेवा ने लंगरकोट को 1-0 से हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की.
इस हार के साथ लंगरकोट की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई.
मैच के मुख्य अतिथि पूर्व नगर अध्यक्ष रामेश्वर राम उर्फ छठन पासवान ने सभी खिलाड़ियों से मिलकर उनकी हौसला अफजाई करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी. उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन कर क्वार्टर फाइनल में क्वालीफाई करने के लिए प्रोत्साहित किया.
पूर्व मुखिया राजीव रंजन सिंह उर्फ डबल सिंह, चंचल सिंह, परमेंद्र सिंह गणेश प्रजापति, लालधन ठाकुर, भोला पासवान, प्रह्लाद ठाकुर, विकास सिंह, सुभाष कुमार एवं हजारों दर्शक उपस्थित थे. क्लब के संरक्षक कर्नल डॉ संजय कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कर्नल कप में कल का मैच डंडीला बनाम हैदरनगर, सबानो बनाम जमुआ और दरुआ बेनी बनाम बेनी कलां के बीच खेला जाएगा.
रिपोर्ट: गंगेश गुंजन
- Gumla RO Water Plant: मरीजों को जिस पानी को बताया जा रहा था शुद्ध, उसी RO Plant में मिली गंदगी और कई अनियमितताएं
- Bihar Sports Infrastructure: 90 एकड़ का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और 40 हजार दर्शकों का स्टेडियम, खेल के नक्शे पर बिहार की नई पहचान
- Lutiyano Madhumakkhi Attack: मधुमक्खियों के झुंड का जानलेवा हमला, महिला की मौत से लुतियानों गांव में मचा हड़कंप

















