हजारीबाग में आयुक्त ने किया झंडोत्तोलन

हजारीबागः उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल की प्रमंडलीय आयुक्त सुमन कैथरीन कृष्फोता ने उत्तरी छोटा नागपुर के प्रमंडल मुख्यालय हजारीबाग के कर्जन ग्राउंड में आज झंडोत्तोलन कर गणतंत्र दिवस मनाया।

इस दौरान उनके साथ जिले की डीसी नैंसी सहाय, एसपी मनोज रतन चौथे, डीडीसी प्रेरणा दीक्षित सहित जिले के तमाम वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स, सीआरपीएफ, जिला पुलिस बल, एनसीसी तथा स्काउट एंड गाइड की बच्चियों के द्वारा परेड भी प्रस्तुत किया गया।

हजारीबाग 26 जनवरी 2 22Scope News

कई झांकियों का हुआ प्रदर्शन

सर्वप्रथम प्रमंडलीय आयुक्त ने परेड का निरीक्षण किया तत्पश्चात झंडोत्तोलन की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान शहीद के परिजनों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया तथा विभिन्न विभागों से आई हुई झांकियां ने सभी का मन मोह लिया।

ये भी पढ़ें- प्रिंस खान जल्द होगा सलाखों के पीछेः एसएसपी धनबाद

सभी झांकियां के द्वारा कुछ संदेश देने की भी कोशिश की गई। प्रमंडलीय आयुक्त ने अपने संबोधन में लोगों को संविधान की राह पर चलने एवं बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बने संविधान को मानने की भी अपील की।

Sikkim Tunnel Accident: झारखंड के श्रमिकों को हरसंभव मदद मिले, CM...

सिक्किम के नामची जिले में टनल हादसे के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रभावित झारखंड के श्रमिकों को हरसंभव सहायता देने का आग्रह किया।...

WhatsApp Cyber Alert: .exe और .dll फाइल से हो सकता है...

WhatsApp Cyber Alert:I4C ने WhatsApp यूजर्स को नए साइबर खतरे से सतर्क किया है। .exe और .dll फाइल डाउनलोड करते ही मैलवेयर सक्रिय हो...

नेपाल की बारिश से पूर्वी चंपारण में बाढ़ जैसे हालात, किसानों...

मोतिहारी : नेपाल में लगातार हो रही बारिश का असर अब पूर्वी चंपारण जिले में साफ दिखने लगा है। जिले के सबसे निचले इलाकों...