Breaking : हरिजन समाज के उत्थान के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध-वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर…

Breaking 

Ranchi : प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आज आयोजित प्रेस वार्ता में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ी जाति और अल्पसंख्यक समुदायों की सामाजिक और आर्थिक दशा पर चिंता व्यक्त करते हुए कई ठोस पहल की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का मूल उद्देश्य इन समुदायों के जीवन को बदलकर उन्हें सम्मानजनक और विकसित जीवनशैली देना है।

ये भी पढ़ें- Deoghar : मजदूर की गुमशुदगी बनी रहस्य! प्रबंधन खामोश, अब अनशन की चेतावनी… 

मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति समुदाय को “हरिजन” नाम से संबोधित करना चाहती है, जो महात्मा गांधी द्वारा दिया गया एक सम्मानजनक नाम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें इस शब्द का उपयोग करने में गर्व महसूस होता है। उनका मानना है कि झारखंड में लगभग 50 लाख हरिजन समुदाय के लोग आदिवासी समुदाय के समान ही सामाजिक-आर्थिक पिछड़ेपन का सामना कर रहे हैं।

Breaking : गाँवों में रहने वाले हरिजन समुदाय के लोगों आर्थिक स्थिति खराब

उन्होंने कहा कि गाँवों में रहने वाले हरिजन समुदाय के लोगों की वार्षिक आय मुश्किल से ₹50,000 से ₹60,000 तक होती है, जो उनकी बुनियादी जरूरतों के लिए भी पर्याप्त नहीं है। इसलिए सरकार का प्राथमिक उद्देश्य उनके आर्थिक सशक्तिकरण के लिए ठोस योजनाएं बनाना और लागू करना है। केवल आर्थिक मदद ही काफी नहीं है, जब तक उनके चेहरे पर खुशहाली और आत्मसम्मान नहीं दिखेगा।

ये भी पढ़ें- Palamu : नागपुरी नहीं चलेगी! पलामू-गढ़वा की अस्मिता पर हमला-सांसद वीडी राम का बड़ा हमला… 

राधा कृष्ण किशोर ने यह भी बताया कि इस विषय में एक महत्वपूर्ण बैठक 11 जून को रांची में होगी, जिसमें प्रभारी और सह प्रभारी सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहेंगे। बैठक का उद्देश्य हरिजन समुदाय के वरिष्ठ नेताओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को समझना और समाधान के लिए रणनीति बनाना है।

बीजेपी ने अनुसूचित जाति आयोग को अधिकार और साधन नहीं दिए

उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि पिछली भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जल्दबाज़ी में अनुसूचित जाति आयोग का गठन किया लेकिन उसे अधिकार और साधन नहीं दिए, जिससे आयोग प्रभावहीन रहा। उन्होंने इसे महज “वोट की राजनीति” करार दिया।

ये भी पढ़ें- Ranchi : सिरमटोली फ्लाईओवर पर स्टंट पड़ गया भारी, बाइक बरामद स्टंटबाज ‘हंटर’ फरार… 

किशोर ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर यह अवगत कराया है कि हरिजन समुदाय के लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने यह भी मांग की कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा झारखंड विधानसभा और उच्च न्यायालय परिसर में लगाई जाए। इसके साथ ही राजधानी रांची में हरिजन छात्रों के लिए छात्रावास की भी आवश्यकता जताई।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : क्रिकेट मैच के दौरान सांसद मनीष जायसवाल घायल, अस्पताल में भर्ती… 

प्रेस वार्ता में उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि हरिजन समाज की स्थिति को देखते हुए एक अलग आयोग का गठन होना चाहिए, ताकि योजनाएं प्रभावी रूप से लागू की जा सकें और समुदाय को वास्तविक लाभ मिल सके। राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि देश की जनता को इंडिया गठबंधन से उम्मीद है कि वह इन वर्गों को सम्मान, शिक्षा और व्यवसायिक दृष्टिकोण से आगे बढ़ने का अवसर देगी।

सौरव सिंह की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढे़ं—

Dhanbad Crime : बस में छिपाकर बांग्लादेश भेज रहे थे 225 किलो सिक्के, पुलिस ने दबोचा करोड़ों का रैकेट… 

Palamu : प्रोग्राम से पहले सिरदर्द, फिर इंजेक्शन और खत्म हो गई जिंदगी-छत्तीसगढ़ की डांसर की रहस्यमयी तरीके से मौत… 

Latehar Accident : ननद-भाभी को पिकअप ने उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा… 

Khunti Murder : धारदार हथियार काटकर से युवक की हत्या, दूसरे ने भागकर बचाई जान… 

Palamu Suicide : मैं आभागा हूं! मेरे पास कुछ नहीं बचा कहते हुए युवक ने कर ली सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस… 

Gumla : प्रेम प्रसंग में युवक ने पिया जहर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…

Jharkhand Liquar Scam : डायरी ने खोली पोल! झारखंड शराब सिंडिकेट के 6 कारोबारियों को ACB की नोटिस… 

Garhwa : शादी से पहले शराब में धुत होकर सोता रहा दूल्हा, दुल्हन ने कहा- “शादी कैंसिल”, फिर हुआ… 

Garhwa : बस स्टैंड पर खूनी झड़प, गोली चलने से मची हड़कंप, एक गंभीर… 

Saffrn

Trending News

Fuel Shortage in Ranchi: रांची के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल...

 रांची के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति प्रभावित होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। डीलर्स एसोसिएशन...

RIMS Land Scam: रिम्स जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, पूर्व पार्षद...

रिम्स जमीन घोटाला मामले की एसीबी जांच में पूर्व पार्षद सुधा देवी ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने वंशावली प्रमाण पत्र पर फर्जी हस्ताक्षर...

Ranchi Missing Children Case: धुर्वा से लापता तीन बच्चों की तलाश...

रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता तीन बच्चों की तलाश में पुलिस जुटी है। हटिया रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में बच्चे दिखाई...

LPG Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर फिर महंगा, रांची में 14.2...

 पेट्रोल-डीजल के बाद अब घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर भी महंगा हो गया है। रांची में 14.2 किलो का घरेलू गैस सिलेंडर 29 रुपये बढ़कर...

Jharkhand Weather Alert: आज और कल तेज हवा के साथ बारिश...

 झारखंड के 20 जिलों में रविवार और सोमवार को तेज हवा, गरज-चमक और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img