पटना : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी पूरी तरीके से एक्टिव हो गई है और अपने संगठनों में बदलाव कर रही है। पहले बिहार प्रभारी को बदला गया और फिर प्रदेश अध्यक्ष को ही बदल दिया गया। लेकिन सवाल यह है कि क्या कांग्रेस बिहार में एकला चलो की नीति पर काम कर रही है। क्योंकि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं वह भी समझने वाली बात है।
जब-जब कांग्रेस के प्रभारी बदले जाते हैं तब-तब लालू यादव मिलते हैं – BJP MLA आलोक रंजन
भाजपा विधायक आलोक रंजन ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर हमला करते हुए कहा कि जब-जब कांग्रेस के प्रभारी बदले जाते हैं तब-तब गठबंधन धर्म का पालन करते हुए लालू प्रसाद यादव से कांग्रेस के प्रभारी मिलने पहुंचते हैं।लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। कृष्णा अल्लावरु को प्रभारी बने हुए काफी समय हो गया लेकिन अभी तक लालू यादव से मुलाकात भी नहीं की और बिहार में पलायन रोको यात्रा पर निकले हुए हैं। वहीं इसको लेकर जहां बीजेपी सवाल उठा रही है कि कांग्रेस लालू परिवार पर प्रेशर डालना चाहती है। कुछ सीट मिल जाए लेकिन ऐसा होने वाला नहीं है। लालू यादव जो सीट देंगे कांग्रेस पार्टी को उसी में संतुष्ट करना पड़ेगा।
कांग्रेस को बिहार में संगठन मजबूत करने की जरूरत है – RJD MLA अख्तरुल इस्लाम शाहीन
वहीं राजद विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन का कहना है कि अभी तो कोई चुनाव नहीं है कि अभी कांग्रेस के प्रभारी लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस अपनी संगठन में लगातार बदलाव करते रहती है। अभी कांग्रेस को बिहार में संगठन मजबूत करने की जरूरत है। फिर उसके बाद एक टेबल पर बैठकर बातचीत होगी।
यह भी देखें :
कांग्रेस कोई परजीवी पार्टी नहीं है – कांग्रेस MLA शकील अहमद खान
वहीं कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने कहा कि कांग्रेस कोई परजीवी पार्टी नहीं है। कांग्रेस प्रभारी कृष्ण अल्लावरु एक अनुभवी व्यक्ति हैं। संगठन को कैसे मजबूत करना है उस पर वह ध्यान दे रहे हैं। अभी वैसी कोई आवश्यकता नहीं पड़ी है कि लालू प्रसाद यादव से बातचीत करें जब होगी तब बात करेंगे।
आपने साफतौर पर तमाम राजनेताओं का बयानों को सुना। जहां बीजेपी, कांग्रेस और राजद को नसीहत दे रही है। वहीं दूसरी तरफ राजद कांग्रेस को कह रही है कि अभी संगठन पर ध्यान दें। वहीं कांग्रेस ने यह भी कहा कि जब जरूरत पड़ेगी तब लालू प्रसाद यादव से मुलाकात होगी।
यह भी पढ़े : स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के मुद्दे को लेकर RJD विधायकों का सदन के बाहर हंगामा
विवेक रंजन की रिपोर्ट


















