लगातार एक्शन मोड में है Congress, ताबड़तोड़ बैठकें कर रहे हैं नवनियुक्त बिहार प्रभारी…

पटना: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में Congress लगातार पार्टी की मजबूती पर काम कर रही है। इन दिनों कांग्रेस के नवनियुक्त बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावारू लगातार बैठकें कर रहे हैं और कार्यकर्ताओं में जोश भरते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने सोमवार को पार्टी कार्यालय में बैठक की। उन्होंने बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं को तरजीह देने पर बल दिया। बैठक के बाद न्यूज़ 22 स्कोप से खास बातचीत में Congress के ईबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन गुप्ता ने कहा कि बिहार Congress प्रभारी कृष्णा अल्ल्वारू ने पार्टी के पिछड़े और अतिपिछडे समाज के लोगों के साथ बैठक की।

बैठक में उन्होंने आश्वासन दिया है कि वैसे कार्यकर्ता जो लंबे समय से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं लेकिन उन्हें तरजीह नहीं दी जा रही है सभी को तरजीह दी जाएगी। प्रखंड अध्यक्ष से लेकर जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कमिटी में हर जगह पर पिछड़ा, अतिपिछड़ा समाज के लोगों को प्रतिनिधित्व दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि बिहार में जातिय गणना के अनुसार अतिपिछड़ा वर्ग की आबादी 36 प्रतिशत, पिछड़े वर्ग की आबादी 27 प्रतिशत, दलित 20 प्रतिशत और अन्य समाज की आबादी 15- 16 प्रतिशत है। आबादी के अनुपात में भागीदारी देना हमारे नेता राहुल गांधी का मिशन है।

यह भी पढ़ें – Congress के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने ग्रहण किया पदभार, कहा…

युवाओं को रोजगार भी देगी Congress

हमारे नेता राहुल गांधी अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों को उनका संवैधानिक हक दिलाने, सामाजिक न्याय करने का जो सपना लेकर चल रहे हैं इससे पिछड़ा और अतिपिछड़ा वर्ग के लोगों का कांग्रेस के प्रति आकर्षण बढ़ा है। लोगों का भरोसा एक बार फिर कांग्रेस में बढने लगा है और आगामी विधानसभा चुनाव में पिछड़े, अतिपिछडे और दलित वर्ग के लोग कांग्रेस का साथ दे कर एक बार फिर मजबूत स्थिति में लायेंगे। कांग्रेस अब पूरी तरह से सक्रिय है और कांग्रेस सिर्फ राजनीति के लिए नहीं बल्कि युवाओं को रोजगार देने के लिए भी काम कर रही है ताकि पलायन रोका जा सके।

इस दौरान उन्होंने पंजाब में बिहार के छात्रों से मारपीट मामले में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बयान को लेकर कहा कि हम उन्हें नेता नहीं मानते, वे राजद की अनुकंपा की वजह से नेता बने बैठे हैं। उनके बयानों पर हम कोई टिप्पणी नहीं करेंगे क्योंकि वे जब भी बोलते हैं तो सिर्फ जहर उगलते हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें –   कानून तोड़ने वाले को तोड़ देगी Bihar Police, CM ने दी खुली छूट

पटना से स्नेहा की रिपोर्ट

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...