Advertisment

देश में सबसे बड़ा सवाल है युवाओं को रोजगार, CONGRESS युवाओं के लिए है संकल्पित

बेगूसराय: लोकसभा चुनाव को देखते हुए बेगूसराय में बछवाड़ा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मलेन आयोजित की गई। कार्यकर्ता सम्मलेन का उद्घाटन Congress जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ‘सार्जन’, बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास और कांग्रेस नेता रजनीकांत पाठक ने संयुक्त रूप से किया। कार्यकर्ता सम्मलेन के दौरान कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को बछवाड़ा विधानसभा में भरपूर मदद करने की बात पर जोर दिया गया। साथ ही संकल्प ली गई कि बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में इंडिया गंठबंधन के प्रत्याशी को जीत दिलाई जाएगी।

सम्मलेन को संबोधित करते हुए युवा Congress के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने कहा कि देश में सबसे बड़ा युवाओं के रोजगार की है, जिसके लिए कांग्रेस ने संकल्प लिया है। वर्तमान केंद्र सरकार गरीब का उत्थान करने के बजाय उन्हें और गरीब बना रही है। वह रोजगार के लिए लोगों से चंदा मांग रही है। मोदी सरकार ने अपने दस वर्षों के कार्यकाल में देश को लूट कर अपने कुछ खास मित्रों को मालामाल किया है। इस बार का चुनाव भारत के युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सुरक्षा एवं संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आइये हम संकल्प लेते हैं कि देश की एकता, अखंडता और आपसी सद्भाव को एक सूत्र में पिरो कर रखने वाले Congress के नेता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से हम इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जीत दिलाने का संकल्प लेते हैं।

CONGRESS BCA 22Scope News

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बेगूसराय कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ‘सार्जन’ ने कहा कि हमारा एक ही लक्ष्य है राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना। इसके लिए हमें मजबूती से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के साथ खड़े रहना होगा और उसे विजयी बनाना होगा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने अपने दस वर्षों के शासनकाल में सिर्फ देश की सम्पत्ति को बेचा है और जनता का ध्यान मुख्य मुद्दे से हटाकर मंदिर, मस्जिद पर केंद्रित कर दिया है। वह देश में धार्मिक उन्माद फैला रहे हैं।

ये भी पढ़ें: बेगूसराय के साथ कटिहार और पूर्णिया सीट पर Congress जता रही दावेदारी, ये हो सकते हैं पूर्णिया से उम्मीदवार

कार्यक्रम को वरिष्ठ Congress नेता रजनीकांत पाठक, रामविलास सिंह, लखन पासवान, मुखिया अनिल सिंह, शशिशेखर राय, पूर्व जिला परिषद सदस्य राम स्वार्थ साह, यशवंत चौधरी, सीताराम यादव, दीना सहनी, रामबाबू तांती, सुरेश महतो, रामकुमार चौधरी, इंद्रदेव राय, मो युनीष, गिरधर गोपाल, राजेश कुमार महतो आदि ने भी संबोधित किया।

Bihar Sports News: हॉकी स्टार सावन कुमार को खेल मंत्री ने...

बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने अंडर 18 हॉकी एशिया कप के स्टार गोलकीपर सावन कुमार को सम्मानित किया। मंत्री ने कहा कि...

Bihar News: घायल BDO से मिले मंत्री श्रवण कुमार, अस्पताल पहुंचकर...

बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने सारण जिले के दो घायल बीडीओ से पटना के अस्पतालों में मुलाकात की। दोनों अधिकारी 25...

Misir Besra arrested: 1 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार,...

Misir Besra arrested: झारखंड पुलिस को नक्सल-विरोधी अभियानों में बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा बलों ने धनबाद ज़िले से शीर्ष माओवादी नेता मिसिर बेसरा को...