बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन

पीएम आवास और राष्ट्रपति भवन के घेराव का एलान

नई दिल्ली : कांग्रेस आज बढ़ती महंगाई (Inflation) और बेरोजगारी (Unemployment) के खिलाफ आज देशव्यापी प्रदर्शन करेगी.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कांग्रेस ने पीएम आवास और राष्ट्रपति भवन के घेराव का एलान किया है.

इस एलान के बाद जंतर-मंतर को छोड़कर पूरे नई दिल्ली के इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गई है,

ताकि लोग इकट्ठा न हो पाए. इधर, कांग्रेस दफ्तर के बाहर पोस्टर भी लगाए गए हैं.

पटना में भी 11 बजे सदाकत आश्रम से राजभवन तक कांग्रेस पार्टी मार्च करेगी.

मार्च में बिहार कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा सहित कई नेता शामिल होंगे.

संसद भवन से राष्ट्रपति भवन तक मार्च

दूसरी तरफ राहुल गांधी (Rahul Gandhi) सुबह 9.30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर

मोदी सरकार (Modi Government) पर हमला बोलेंगे.

इसके बाद राहुल कांग्रेस सांसदों के साथ संसद भवन से राष्ट्रपति भवन (Rashtrapati Bhavan) की तरफ मार्च करेंगे.

वहीं प्रियंका गांधी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस मुख्यालय (Congress Headquarter) से

पीएम आवास (PM House) की तरफ बढ़ने की कोशिश करेंगी.

राहुल गांधी जहां लोकसभा और राज्यसभा के सभी कांग्रेसी सांसदों के साथ सुबह 11 बजे राष्ट्रपति भवन तक मार्च करेंगे. वहीं कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य और सभी वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी के नेतृत्व में सुबह 10:30 बजे कांग्रेस कार्यालय से प्रधानमंत्री आवास तक मार्च करेंगे.

राहुल गांधी का आक्रमक तेवर

इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई को लेकर गुरुवार को काफी आक्रमक रुख अपनाया. उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नहीं डरते और उन्हें धमकाकर चुप नहीं कराया जा सकता.

सच्चाई को बैरिकेड नहीं किया जा सकता- राहुल

राहुल गांधी कहा कि वह देश और लोकतंत्र की रक्षा और सद्भाव कायम रखने के लिए काम करते आए हैं और आगे भी करेंगे. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सच्चाई को बैरिकेड नहीं किया जा सकता. कर लें जो करना है, मैं प्रधानमंत्री से नहीं डरता, मैं हमेशा देश हित में काम करता रहूंगा. सुन लो और समझ लो!’’

‘यंग इंडियन’ कंपनी के परिसर को ईडी ने किया सील

गौरतलब है कि ईडी ने मनीलॉन्ड्रिंग के मामले में अपनी कार्रवाई के तहत बुधवार को दिल्ली में ‘नेशनल हेराल्ड’ कार्यालय में ‘यंग इंडियन’ कंपनी के परिसर को ‘अस्थायी रूप से सील’ कर दिया था. वहीं कांग्रेस (Congress) ने यह दावा किया कि दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने उसके मुख्यालय, पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के आवासों को घेर लिया. उसने सरकार पर ईडी (ED) के दुरुपयोग का आरोप भी लगाया है.

Saffrn

Trending News

Tejashwi Yadav Ranchi Visit: रांची में राजद का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय...

 रांची में तेजस्वी यादव का पहला दौरा, कार्यकर्ता सम्मेलन में राजद की ताकत का प्रदर्शन, राष्ट्रीय पार्टी बनने की रणनीति पर जोर।Tejashwi Yadav Ranchi...

Ramgarh Crime News: राहुल दुबे गैंग पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार,...

रामगढ़ में पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के 7 सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी आपराधिक साजिश नाकाम की। हथियार, कार, मोबाइल और लैपटॉप बरामद।Ramgarh...

सुरीले परिवार” का चतुर्थ वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न- संगीत, संस्कृति और...

Patna: संगीत, संस्कृति और कला के संरक्षण एवं संवर्धन को समर्पित संस्था “सुरीले परिवार” का चतुर्थ वार्षिकोत्सव रविवार को पप्पू बैंक्वेट हॉल, महावीर कॉलोनी,...

Maiya Yojna की किस्त जारी, रांची जिला में 3 लाख 89...

Jharkhand: झारखंड की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना Maiya Yojna की मार्च की किस्त जारी कर...

CM Nitish Kumar ने पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में विभिन्न...

Patna: CM Nitish Kumar ने आज पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। साथ ही कई विकास कार्यों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img