Constable Crushed In Delhi : शराब तस्कर ने Constable को कार से कुचला-घसीटा, मौत

डिजीटल डेस्क : Constable Crushed In Delhi – शराब तस्कर ने सिपाही को कार से कुचला-घसीटा, मौत। देश की राजधानी दिल्ली के नांगलोई इलाके में शराब तस्करों ने रविवार तड़के करीब 3 बजे नाके पर तैनात एक Constable को न केवल कार से कुचला बल्कि उसे 10 मीटर तक घसीटा भी।

बाद में साथी पुलिसकर्मी वाले झपटे तो तस्कर तेजी गति से कार लेकर भाग निकले। कुछ दूरी पर जाकर कार को तस्करों ने छोड़ भी दिया। घायल Constable को साथी पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Constable Crushed In Delhi :  आरोपी शराब तस्करों की पहचान को सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

दिल्ली पुलिस ने रविवार को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना में Constable संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया था। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के संबंध में अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। आरोपी की पहचान के लिए घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Constable Crushed In Delhi : हरियाणा से अवैध शराब लेकर आ रहे तस्करों को पकड़ने को पुलिस ने लगाया था नाका

दिल्ली पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक,  मृत Constable की पहचान संदीप के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस को अपने मुखबिरों से सूचना मिली थी कि हरियाणा की तरफ से शराब तस्कारों का गैंग अवैध शराब की एक बड़ी खेप कार में रखकर नांगलोई इलाके से होकर निकलने वाले हैं।

उसी सूचना पर पुलिस ने इलाके में कई जगह पर नाकाबंदी कर रखी थी। तभी नांगलोई के एक नाके पर तैनात Constable संदीप को एक संदिग्ध कार आती हुई दिखी तो उसने कार चालक को रूकने का इशारा किया, लेकिन कार चालक ने स्पीड और बढ़ा दी। ऐसे में Constable संदीप जब तक खुद के बचाव का प्रयास करता, कार चालक ने उसे टक्कर मार दी।

उसके बाद वह उसी स्पीड़ में Constable संदीप को घसीटते हुए करीब 10 मीटर तक ले गया। फिर Constable संदीप सड़क पर गिर गया जबकि कार चालक पूरे स्पीड में गाड़ी चलाते हुए काफी दूर तक ले गया और गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...