उत्तराखंड- शिवालयों में जल चढ़ाकर उसकी तस्वीर भेजने पर विवाद

Dehradun– उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य अपने ताजा बयान को लेकर सुर्खियों में हैं.

दरअसल उनकी तरफ से जारी किए गए एक पत्र में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को नजदीकी शिवालयों में

जल चढ़ाकर उसकी तस्वीर विभागीय ईमेल आईडी पर भेजने का आदेश दिया गया है.

यहां बता दें कि 26 जुलाई यानी आज शिवरात्रि पर “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ मुहिम को प्रोत्साहित

करने के लिए हर की पैरी से वीरभद्र महादेव तक कांवड़ यात्रा निकाली जा रही है.

बताया जा रहा है कि इसी क्रम में यह आदेश विभागीय मंत्री रेखा आर्या की ओर से जारी किया गया है.

इस आदेश सामने आने के बाद इसकी चौतरफा आलोचना होनी लगी.

मंत्री रेखा आर्य ने कहा मात्र लैंगिक समानता को बढ़ावा देना था उद्देश्य

हालांकि विवाद बढ़ता देख कर मंत्री रेखा आर्या ने सफाई देते हुए कहा है कि इसका उद्देश्य मात्र लैंगिक समानता को बढ़ाना था,

यह स्वेच्छा से किया जाने वाला कार्य है.

ऐसा नहीं करने पर किसी प्रकार की कार्यवाई की बात नहीं कही गयी है.

यह एक पवित्र संकल्प के साथ किया जाने वाला कार्य है. गौरतलब है कि 26 जुलाई को कांवड़ यात्रा का निर्णय लिया है.

जिसका मकसद “मुझे भी जन्म लेने दो, शिव के माह में शक्ति का संकल्प” हैं.


यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Anant Ambani Govardhan Parikrama: गोवर्धन परिक्रमा के बाद अनंत अंबानी का...

Anant Ambani Govardhan Parikrama: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने शुक्रवार रात श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ गिरिराज महाराज की...

Deoghar Foundation Day Celebration: देवघर में शिक्षकों की नियुक्ति से लेकर...

Deoghar Foundation Day Celebration: झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के समापन पर देवघर के सूचना भवन सभागार में सम्मान एवं परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम का...

Deoghar BJP Padyatra: ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ...

Deoghar BJP Padyatra: झारखंड के देवघर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा...