Advertisment

झारखंड में एमबीबीएस-BDS में नामांकन के लिए काउंसिलिंग शेड्यूल जारी, 26 जुलाई तक करना होगा ऑनलाइन आवेदन

रांची: झारखंड राज्य के सरकारी और निजी मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस और बीएचएमएस पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने स्वास्थ्य विभाग की अनुशंसा पर काउंसिलिंग की तिथियों की घोषणा कर दी है।

नीट-यूजी 2025 में प्राप्त अंकों के आधार पर राज्य मेधा सूची तैयार की जाएगी और उसी के अनुसार अभ्यर्थियों को मेडिकल, डेंटल एवं होम्योपैथिक सीटें आवंटित की जाएंगी।

26 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन, चार चरणों में होगी काउंसिलिंग

पर्षद द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार राज्य मेधा सूची में शामिल होने के इच्छुक नीट-यूजी उत्तीर्ण अभ्यर्थी 26 जुलाई 2025 तक JCECEB की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि: 27 जुलाई

  • राज्य मेधा सूची का प्रकाशन: 29 जुलाई

  • प्रथम काउंसिलिंग: 30 जुलाई से

  • द्वितीय काउंसिलिंग: 11 अगस्त से

  • तृतीय काउंसिलिंग: 1 सितंबर से

  • स्ट्रे वेकेंसी राउंड: 17 सितंबर से

सुरक्षा राशि अनिवार्य, नामांकन नहीं लेने पर जब्त होगी राशि

काउंसिलिंग में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को एक निर्धारित सुरक्षा राशि जमा करनी होगी –

  • सरकारी मेडिकल कॉलेजों के लिए:

    • सामान्य वर्ग: ₹20,000

    • SC/ST/OBC/दिव्यांग: ₹10,000

  • निजी कॉलेजों के लिए:

    • MBBS के लिए: ₹2,00,000

    • BDS के लिए: ₹1,00,000

यदि अभ्यर्थी दूसरी काउंसिलिंग के बाद सीट मिलने के बावजूद नामांकन नहीं लेते, तो यह राशि जब्त कर ली जाएगी। हालांकि, नामांकन लेने के बाद यह राशि वापस कर दी जाएगी।

पारा मेडिकल पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा 20 जुलाई को

राज्य के सरकारी और निजी संस्थानों में पारा मेडिकल कोर्सेज में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा 20 जुलाई को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा रांची के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगी। अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने के लिए JCECEB की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Jharkhand Transfer Posting: वाणिज्य-कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 अधिकारी बने...

Jharkhand Transfer Posting: झारखंड सरकार के कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट ने स्टेट टैक्स सर्विस के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर प्रमोशन और पोस्टिंग के बारे में...

Jharkhand Voter Registration 2026: 5 अगस्त से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में...

Jharkhand Voter Registration 2026: झारखंड में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) अभियान के तहत 5 अगस्त को वोटर लिस्ट का ड्राफ़्ट जारी होने के बाद,...

Shibu Soren First Death Anniversary: बेंगलुरु से लौटे CM हेमंत सोरेन,...

Shibu Soren First Death Anniversary: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा...