PURNEA में दंपत्ति ने की ख़ुदकुशी, हाल ही में की थी प्रेम विवाह

पूर्णिया: पूर्णिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक नवविवाहित दंपत्ति ने फांसी लगा कर ख़ुदकुशी कर ली। घटना पूर्णिया के मीरगंज थाना क्षेत्र के बघवा गांव की है। घटना की सूचना के बाद स्थानीय थाना की पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया है।

घटना के बारे में मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक ने 6 महीने पहले अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से परिजन खुश नहीं थे। परिजन जब काम पर गए तभी दोनों ने अलग अलग कमरे में फांसी लगा कर ख़ुदकुशी कर ली। घटना के वक्त घर में दोनों अकेले थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद उन्होंने खौफनाक कदम उठाया।

परिजनों ने बताया कि जिस कमरे में पत्नी का शव फंदे से लटका हुआ था वह कमरा खुला था जबकि पति के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले ली है और मामले की छानबीन में जुट गई। परिजनों ने घटना के पीछे की वजह बताने में असमर्थता जाहिर की है।

पूर्णिया से श्याम नंदन की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

VALMIKINAGAR में बागी हुए कांग्रेस के प्रवेश मिश्रा, इन्होने भी दाखिल किया अपना नामांकन

PURNEA PURNEA PURNEA

PURNEA

Jio 6G Technology: AI से मेडिकल तक बदल सकती है डिजिटल...

Jio 6G Technology: भारत में अगली पीढ़ी की दूरसंचार तकनीक 6G को लेकर तैयारियां तेज हो रही हैं। टेलीकॉम कंपनी जियो ने इंडिया मोबाइल...

Bihar Yuva Udyami Yojana: पेपर प्लेट का कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर...

Bihar Yuva Udyami Yojana: बिहार सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत पश्चिमी चंपारण जिले के सूरज कुमार मिश्रा ने स्वरोजगार की राह...

IND vs WI Match Weather: रांची में बादल और बारिश की...

IND vs WI Match Weather, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्टूबर को रांची...