Advertisment

Crime News: रांची में अंतरराज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार, 13 बार जा चुका है जेल, कई घर थे निशाने पर

रांची पुलिस ने अंतरराज्यीय शातिर चोर संतोष राठौड़ को गिरफ्तार किया है। आरोपी 13 बार जेल जा चुका है और उसके पास से जेवरात, नकदी व चोरी की बाइक बरामद हुई है।


Crime News रांची: राजधानी रांची में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुंदाग ओपी क्षेत्र के लाजपत नगर में हुई चोरी की जांच के दौरान पुलिस ने अंतरराज्यीय शातिर चोर संतोष राठौड़ (37) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के उदितनगर क्षेत्र का रहने वाला है।

पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की एक बाइक, ताला तोड़ने में इस्तेमाल होने वाला लोहे का रॉड, सोने-चांदी के जेवरात और 5,770 रुपये नकद बरामद किए हैं।

Crime News: लाजपत नगर चोरी कांड की जांच में मिली सफलता

जानकारी के अनुसार छह और सात जून की रात पुंदाग क्षेत्र के लाजपत नगर निवासी रिंदु सिंह के बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस संबंध में जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर हटिया डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें एक बाइक सवार संदिग्ध व्यक्ति रात दो बजे से चार बजे के बीच इलाके में घूमता दिखाई दिया।


Key Highlights

  • पुंदाग क्षेत्र में चोरी की जांच के दौरान पुलिस को मिली बड़ी सफलता

  • अंतरराज्यीय शातिर चोर संतोष राठौड़ गिरफ्तार

  • चोरी की बाइक, जेवरात और नकदी बरामद

  • आरोपी 13 बार जेल जा चुका है

  • रांची के कई मकानों को निशाना बनाने की तैयारी में था


Crime News: वाहन जांच के दौरान दबोचा गया आरोपी

पुलिस के अनुसार 9 और 10 जून की रात करीब 2:30 बजे वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान कटहल मोड़ की ओर से एक व्यक्ति बाइक पर आता दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही उसने भागने की कोशिश की, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान उसके पास से ताला तोड़ने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला लोहे का रॉड बरामद हुआ। पूछताछ में संदेह गहराने पर पुलिस उसे आनंद नगर स्थित उसके किराये के कमरे में ले गई, जहां से चोरी के जेवरात और अन्य सामान बरामद किए गए।

Crime News: ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ में दर्ज हैं मामले

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसने बरामद बाइक भी 30 मई को हजारीबाग के बरही बाजार क्षेत्र से चोरी की थी।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार संतोष राठौड़ आठ बार राउरकेला जेल, दो बार रायपुर जेल, दो बार होटवार जेल और एक बार छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जेल जा चुका है। इस प्रकार वह अब तक कुल 13 बार जेल की सजा काट चुका है।

Crime News: रांची के कई मकानों को बनाने वाला था निशाना

पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह रांची के कई अन्य मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था। पुलिस का मानना है कि उसकी गिरफ्तारी से राजधानी में संभावित चोरी की कई घटनाओं को रोका जा सका है।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके गिरोह और अन्य संभावित सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। साथ ही उसके आपराधिक नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

 

Jharkhand Chamber Election 2026: झारखंड चैंबर चुनाव का ऐलान, जानिए नामांकन...

Jharkhand Chamber Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का चुनाव 13 सितंबर 2026 को मारवाड़ी भवन, हरमू रोड में आयोजित...

Dhanbad Railway Employee House Theft: धनबाद में रेलवे कर्मचारी के बंद...

Dhanbad Railway Employee House Theft: धनसार थाना क्षेत्र के यमुना विहार कॉलोनी, बरमसिया फुटबॉल मैदान के समीप रेलवे कर्मचारी के बंद आवास को चोरों...

Chhatabad Bhudhansan: छाताबाद भूधसान पर सियासत तेज, मुआवजा और पुनर्वास की...

Chhatabad Bhudhansan, धनबाद: कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद में 7 अगस्त को हुए भूधसान की घटना के बाद प्रभावित परिवारों का आंदोलन लगातार जारी...