Advertisment

Bihar में रोज हो रही आपराधिक घटनाएं और भाजपा वाले कहते हैं मंगलराज – विनय कुशवाहा

गया: राज्य सरकार पर विपक्ष लगातार हमलावर बनी हुई है। इसी कड़ी में राजद के प्रदेश सचिव एवं महात्मा ज्योतिबा फुले क्रांतिकारी संघ के राष्ट्रीय संयोजक विनय कुशवाहा ने भी राज्य सरकार पर हमला किया और कहा कि राज्य में लगातार आपराधिक घटनाएं घट रही है और भाजपा वाले मंगलराज की रट लगा रहे हैं। राज्य में पुल गिरने का सिलसिला लगातार जारी है और भाजपा वाले फिर भी मंगलराज की बात कर रहे हैं, इससे बड़ा मजाक क्या हो सकता है।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी और उनके पुत्र बिहार सरकार में मंत्री संतोष कुमार सुमन को आरे हाथों लेते हुए कहा कि इनके बयानों से ऐसा लगता है कि पिता पुत्र मंत्री बनने की ख़ुशी में मदहोश हैं और मानसिक दिवालियापन का शिकार हो गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जदयू की सरकार में करोड़ों रूपये की लागत से बना कई पुल गिर गया और ये लोग दोष तेजस्वी यादव को दे रहे हैं। सत्ता में नीतीश कुमार और भाजपा के लोग हैं फिर भी पुल गिरने के दोषी तेजस्वी यादव हैं।

उन्होंने पुल निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग की बात कहते हुए कहा कि नीतीश कुमार और भाजपा नेताओं की ठेकदारों के साथ मिलीभगत से पुल निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया जिसकी वजह से करोड़ों रूपये की लागत से बना पुल गिर गया। यह भ्रष्टाचार का नमूना है। भाजपा जदयू की सरकार में सभी लोग भ्रष्टाचारी हैं। इस खेल में मांझी जी भी शामिल हैं, वे मुख्यमंत्री रह चुके हैं और वह खेल देख रहे हैं। बिहार की जनता सब कुछ जानती और समझती है और 2025 के विधानसभा चुनाव में वर्तमान सरकार को उखड फेंकेगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Muzaffarpur में लोगों को दी गई नए कानून की जानकारी

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Bihar Bihar Bihar Bihar

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...