अपराधियों ने शिक्षिका पर किया जानलेवा हमला

जामताड़ा : जामताड़ा थाना क्षेत्र के शहरी इलाका पांडेयडीह मोहल्ले में शनिवार की सुबह अज्ञात हमलावरों ने एक महिला शिक्षिका पर जानलेवा हमला किया है. जिससे महिला शिक्षिका सुजाता कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई है. स्थानीय पॉपुलर नर्सिंग होम में उनका इलाज चल रहा है.

शिक्षिका ने बताया कि वह उत्क्रमित हाई स्कूल बेला में शिक्षिका के रूप में पदस्थापित है. शनिवार की सुबह स्कूल जाने के लिए स्कूटी से घर से निकली थी. कुछ दूर जाने के बाद बाइक सवार दो लोगों ने उन्हें इशारा करके रोका. उन्हें लगा कि कुछ जानकारी लेना चाहते हैं जैसे ही उन्होंने स्कूटी खड़ी की तभी एक हमलावर उनकी और आया और लात मारकर स्कूटी गिरा दी. जिससे वह गिर गई.

उसके बाद अपराधियों ने चाकू से हमला शुरू कर दिया. शिक्षिका के अनुसार 4 से 5 बार चाकू से हमला किया गया है. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. शोर मचाने पर स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें नर्सिंग होम लाया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है.

भाजपा नेता निमाई दास ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर शिक्षिका को अस्पताल ले गए. महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना की जानकारी जामताड़ा थाना पुलिस को दी गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

रिपोर्ट : निशिकान्त मिस्त्री

Bihar Gandak River Flood Relief: गंडक के उफान से 6 जिलों...

Bihar Gandak River Flood Relief: नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बिहार की गंडक नदी खतरे के निशान से...

Gandhi Jayanti 2026: कलकत्ता पब्लिक स्कूल में गांधी और शास्त्री जयंती...

Gandhi Jayanti 2026: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती (2 अक्टूबर) के पावन अवसर पर कलकत्ता पब्लिक...

IAF Saran Flood Relief Operations: सारण के कटे इलाकों में IAF...

IAF Saran Flood Relief Operations: बिहार के सारण जिले में बाढ़ की विकट स्थिति को देखते हुए राज्य प्रशासन और भारतीय वायुसेना (IAF) ने...