अपराधियों ने पहले युवक का किया अपहरण फिर कर दी हत्या

बेगूसराय : बेगूसराय में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम देते हुए एक युवक का अपहरण के बाद हत्या कर दी। इतना ही नहीं साक्ष्य छुपाने के लिए अपराधियों ने मृतक के शरीर को तेजाब से बुरी तरह जला दिया। घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के पन्हास गांव की है। हालांकि मृतक भोला महतो का शव खगड़िया जिले के मोरकाही में नदी के किनारे से बरामद किया गया है।

Goal 7 22Scope News

पूरा मामला बेगूसराय जिले के लोहिया नगर थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है

दरअसल, पूरा मामला बेगूसराय जिले के लोहिया नगर थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। जहां पन्हास निवासी भोला महतो की हत्या का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि 11 अगस्त को सौरभ एवं गौरव नाम के अपराधियों ने मोबाइल से भोला महतो से संपर्क किया और उसे किसी काम से बुलाया। जब भोला महतो उनसे मिलने गया तो उन दोनों अपराधियों ने भोला महतो का अपहरण कर लिया और उसे गायब कर दिया। इस बीच परिजनों ने लोहिया नगर थाने में लिखित रूप से आवेदन दी।

भागलपुर के समीप अपराधियों के चार पहिया वाहन को जब्त किया – पुलिस

परिजनों के अनुसार, पुलिस ने भागलपुर के समीप अपराधियों के चार पहिया वाहन को जब्त किया। लेकिन परिजनों का आरोप है कि बाद में उस बाहन को छोड़ दिया गया। तत्पश्चात पुलिस को सोमवार की सुबह खगड़िया जिले के मोरकाही के समीप नदी किनारे एक युवक का शव मिला। बाद में उसकी पहचान भोला महतो के रूप में की गई।

यह भी देखें :

रुपए के लेनदेन में भोला महतो की हत्या की गई – परिजन

परिजनों का कहना है कि रुपए के लेनदेन के वजह से भोला महतो की पहले अपहरण और फिर हत्या की गई है। क्योंकि अपराधियों ने पांच लाख रुपए देने की मांग भी की थी। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की भोला महतो की हत्या की वजह क्या है। फिलहाल दबी जुबान से लोग शराब कारोबार को लेकर हत्या की बात बता रहे हैं।

यह भी पढ़े : बाइक सवार दो अपराधियों ने दूध व्यापारी को मारी गोली…

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Aryabhatta Knowledge University Protest: ‘पवन कुमार सिन्हा इस्तीफा दो’ के नारों...

Aryabhatta Knowledge University Protest, पटना: आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में जांच समिति की प्रक्रिया और समिति के समन्वयक पवन कुमार सिन्हा के कथित व्यवहार को लेकर...

Jharkhand MLA Privilege: विधायकों के विशेषाधिकार का दायरा बढ़ाने की मांग,...

Jharkhand MLA Privilege, रांची: झारखंड के वित्त, योजना एवं विकास, वाणिज्य-कर तथा संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विधायकों के विशेषाधिकार का दायरा बढ़ाने...

Umesh Vikram Kumar Silver Medal: विश्व मंच पर चमके जमशेदपुर के...

Umesh Vikram Kumar Silver Medal, जमशेदपुर: टोक्यो के टोक्यो मेट्रोपॉलिटन जिम्नेजियम में आयोजित हुलिक दाइहात्सु जापान पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में भारतीय खिलाड़ियों का प्रभावशाली प्रदर्शन...