धनबाद : पुलिस की वर्दी में अपराधियों ने कलेक्शन एजेंट से लूटा 4.34 लाख

धनबाद : कोयलांचल में अपराधियों ने अब पुलिस के वेश में लूटपाट की घटना को अंजाम देना शुरू कर दिया है. ताजा घटना क्रम में बरवाअड्डा थाना अंतर्गत जीटी रोड NH 2 के सहरजोरी के समीप बुधवार को दिन-दहाड़े रेडियंट केश मैनेजमेंट के कलेक्शन एजेंट विष्णु कुमार मंडल और दीपक कुमार चौधरी से अज्ञात अपराधियों ने 4,34,292 रुपये लूट लिये.

dnb 3 22Scope News

इस संबंध में कंपनी के कर्मचारी सुनील कुमार ने थाना में लिखित शिकायत देर रात दर्ज कराई है, और बताया कि विष्णु कुमार मंडल और दीपक चौधरी रेडियंट कैश मैनेजमेंट में कलेक्शन का काम करते है. दोनों कंपनी का बकाया कलेक्शन कर बाइक से बरवाअड्डा से गोविंदपुर की ओर जा रहे थे. इस दौरान अज्ञात अपराधियों ने बैग में रखा 4,34,292 रूपये जबरन छीनकर विष्णु कुमार मंडल को अपनी स्कार्पियो गाडी में जबरन बैठाकर गोविंदपुर, टुंडी की ओर ले गये है. वहीं दीपक को घटनास्थल पर ही छोड़ दिया और बाइक की चाबी निकालकर फेंक दिया. स्कार्पियो में अपराधी पुलिस के वर्दी थे. उनसे कहा कि तुमलोग साइबर अपराधी हो, थाना चलो, ये कहकर विष्णु कुमार मंडल को स्कार्पियो में रूपयों से भरा बैग लेकर बैठा लिया. अपराधियों ने मंडल को पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के लटानी ले गये. विष्णु ने बताया कि उसे लटानी ले जा कर जमकर पीटा और वहीं छोड़ दिया. भुक्तभोगी ने भी पुलिस के समक्ष घटना की पुष्टि की. मामला दर्ज कर लिया गय है. इस संबंध में डीएसपी मुख्यालय वन अमर कुमार पांडेय ने बताया कि लूट का मामला दर्ज कर लिया गया है. पूछताछ में मामला संदेहास्पद लगता है. सुबह की घटना है और लूट के शिकार भुक्तभोगी देर रात घटना की जानकारी देने थाना पहुंचे है. दीपक का कहना है कि बाइक बनाने चला गया था. उसे पहले थाना को सूचना देना चाहिए. जांच चल रही है, मामले का जल्द खुलासा हो जायेगा.

रिपोर्ट : राजकुमार

Samastipur : अपराधियों ने राजद नेता को दौड़ाकर मारी गोली

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...