गया : गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र से एक बड़ी घटना निकलकर सामने आई है। जहां लोदीपुर पंचायत अंतर्गत एनएच किनारे बसे लालगंज गांव में डकैती का एक भीषण घटना हुई। दीवार पर सीढ़ी लगाकर छत के सहारे चढ़े डकैतों ने खुद को बेलागंज थाना की पुलिस बताकर और इंक्वारी करने के नाम पर घर में सो रहे सभी परिवार को उठाया और एक रूम में बंधक बनाकर बंद कर दिया। उसके बाद इत्मीनान से घर के सभी रूम में रखे बक्सा, अलबारी, ट्रंक और अटैची सहित लगभग 10 लाख की संपत्ति लेकर भागने में कामयाब हो गया। घटना से पीड़ित लालगंज गांव निवासी प्रवीण कुमार ने बेलागंज थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

परिवार ने कहा- 10 की संख्या में डकैत, सो रहे थे हमलोग
पीड़ित प्रवीण कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात लगभग एक बजे हम अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। तभी घर के पीछे से सीढ़ी लगाकर छत से घर में घुसकर 10 की संख्या में रहे हथियार के डकैतों ने हमलोग को जगाया और कहा कि हम बेलागंज थाना से आए है। तुम्हारे घर का इंक्वारी करना है। जब हम लोगों ने विरोध किया तो सभी ने अपना पिस्तौल निकालकर कनपटी में सटा दिया और सब परिवार को हाथ पैर और मुंह बांधकर एक रूम में बंद कर दिया। उसके बाद पूरे घर और घर से सटे दुकान को खंगाल लिया।
यह भी देखें :
डकैतों ने नगदी सहित 10 लाख से अधिक की संपति लूट ली – पीड़ित परिवार
पीड़ित ने बताया कि इस दौरान डकैतों ने नगदी सहित 10 लाख से अधिक की संपति लूट ली। पीड़ित ने बेलागंज थाना में अज्ञात डकैतों के खिलाफ आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि पीड़ित द्वारा दिए गए आवेदन पर अज्ञात के खिलाफ केश दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस घटनास्थल पर जाकर जांच की है और जल्द हीं अपराधी पुलिस के गिरफ्त में होगा। इधर, पुलिस के नाम पर अपराधियों द्वारा दिए गए घटना के अंजाम से ग्रामीणों में खौफ और दहशत का माहौल है।
यह भी पढ़े : जान मारने की धमकी दे कर अपराधियों ने Auto चालक से की लूटपाट, 6 घंटे में ही पुलिस ने…
आशीष कुमार की रिपोर्ट
Highlights



















