अपराधियों ने बीडीसी के पति और ड्राइवर को मारी गोली, गोरखपुर रेफर

गोपलगंज : फुलवरिया थाना क्षेत्र के मीरगंज-भोरे मुख्य पथ स्थित शंकर मोड़ पर बेखौफ अपराधियों ने बीडीसी(क्षेत्र पंचायत सदस्य) के पति को गोली मार जख़्मी कर दिया. घायल को तत्काल इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है.

घटना के सन्दर्भ में बताया जाता है कि फुलवरिया थाना क्षेत्र के पाण्डेय परसा गाँव निवासी सरफराज ड्रावर नजरे इमाम के साथ जा रहे थे. जैसे ही रुके तब तक अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी. इस दौरान एक गोली सरफराज मिया जबकिं दूसरा गोली उनके ड्रावर नजरे इमाम को जा लगी. के पर मौजूद स्थानीय लोगो ने तत्काल ईलाज के लिए भोरे रेफ़रल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया. गोलाबारी की यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई.

घटना की जानकारी मिलते ही हथुआ डीएसपी नरेश कुमार अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे जहां सीसीटीवी कैमरे को खंगाल कर बदमाशो के शिनाख्त करने में जुट गए है. हथुआ एसडीपीओ नरेश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है. जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

रिपोर्ट : आशुतोष तिवारी

चार बकरे और तीस हजार की लूट के साथ अपराधियों ने वर्ष 2021 को दी अन्तिम विदाई

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...