नशे में सड़क पार करना पड़ा महंगा, हो गई मौत……

Bokaro- बोकारो में आज हुई एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना सेक्टर 6 थाना क्षेत्र के महावीर मंदिर के समीप घटी। घटना में अजय कुमार नामक स्वीपर की मौत हो गई जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शराब के नशे में धुत था व्यक्ति

बताया जा रहा है कि शराब के नशे में धुत होकर अजय कुमार सड़क के किनारे सोया हुआ था तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरी सड़क पर व्यक्ति लहुलुहान स्थिति में सड़क पर ही पड़ा रहा।

bhawna 2 22Scope News

ये भी पढ़ें- जमीन घोटाले मामले में विनोद सिंह सहित तीन को समन जारी, अब आगे….. 

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। इस बाबत जानकारी देते हुए सेक्टर 6 के जमादार बाबूलाल मरांडी ने बताया कि सूचना के मुताबिक मृतक नशे में धुत था तथा सड़क किनारे सोया हुआ था तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

Railway Special Train: हटिया से बेंगलुरु और मुंबई के लिए चलेंगी...

 दुर्गापूजा और दीपावली पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे हटिया से बेंगलुरु और मुंबई के लिए पूजा स्पेशल साप्ताहिक ट्रेनें चलाएगा।Railway Special...

Hemant Soren Land Case: हाईकोर्ट में आज फिर सुनवाई, 2:15 बजे...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में 30 सितंबर को दोपहर 2:15...

Jharkhand SIR: मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संशोधन का आज...

 झारखंड में SIR के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, आपत्ति और संशोधन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। अंतिम मतदाता...