सीएस का डीसी-एसपी को कानून व्यवस्था बनाए रखने का आदेश

रांची: मुख्य सचिव एल ख्यांगते ने राज्य के सभी उपायुक्त व पुलिस अधीक्षकों को हर हाल में कानून व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि सामाजिक समरसता बनी रहे, इसका पूरा इंतजाम करें।

जिलों में क्राइम कंट्रोल पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। मुख्य सचिव ने राज्य के अपर मुख्य सचिव (गृह) अविनाश कुमार, डीजीपी अजय कुमार सिंह और अन्य आला पुलिस पदाधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा की।

बैठक आनेवाले दिनों में तीन अहम कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए की गई। इनमें 20 जनवरी को सीएम से ईडी की पूछताछ, 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा और 28 जनवरी से शुरू हो रही प्रतियोगिता परीक्षा प्रमुख हैं।

पुलिस को निर्देश दिया गया है कि संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखे। जहां पूर्व में कोई घटना हुई है, वहां पुलिस की तैनाती करें। अगर पुलिस बल की कोई जरूरत है, तो उसकी जानकारी दें। पुलिस को खुफिया तंत्र को सजग और तत्पर रहने का भी निर्देश दिया गया है।

Patna Chhath Puja 2026: पटना में 92 गंगा घाटों और 82...

Patna Chhath Puja 2026: छठ महापर्व 2026 को लेकर पटना नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता...

Vantara EARAZA Conference 2026: वनतारा में जुटे 30 देशों के वन्यजीव...

Vantara EARAZA Conference 2026: गुजरात के जामनगर स्थित वनतारा में 26 से 29 अक्टूबर तक यूरेशियन रीजनल एसोसिएशन ऑफ जूज एंड एक्वेरियम (EARAZA) का...

Giridih Drinking Water Scheme: पेयजल योजनाओं में लापरवाही पर मंत्री योगेंद्र...

Giridih Drinking Water Scheme: झारखंड में पेयजल योजनाओं की धीमी रफ्तार और लंबित कार्यों को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। गिरिडीह समाहरणालय...