सीएसके ने लगाया खिताबी चौका, धोनी की आईपीएल में बादशाहत बरकरार

दुबई : आईपीएल के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को शिकस्त देकर चौथी बार खिताब जीत लिया. फाइनल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को 193 रनों का टारगेट दिया था, जिसके जवाब में कोलकाता की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 165 रन ही बना सकी.

उसने फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 27 रनों से मात दी. इसके साथ ही महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में सीएसके ने चौथी बार खिताब पर कब्जा जमाया. धोनी ने कहा कि पिछले साल प्लेऑफ में जगह बनाने से चूकने के बाद उनके लिए अच्छी वापसी करना महत्वपूर्ण था और उन्हें खुशी है कि उनकी टीम इसमें सफल रही और चैम्पियन बनी.

सीएम हेमंत सोरेन ने धोनी को दी बधाई

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आईपीएल में सीएसके की जीत पर धोनी को जीत की बधाई दी है. उन्होंने कहा कि यतो धर्मस्ततो जयः . ‘जहां अपने कर्तव्यों का पालन है वहाँ विजय है’. राँची के लाल माही एवं चेन्नई सुपर किंग्स को आज के जीत की हार्दिक बधाई.

चेन्नई की जीत के हीरो फाफ डू प्लेसिस रहे, जिन्होंने नाबाद 86 रनों की पारी खेलकर चेन्नई को बड़े स्कोर तक पहुंचाया था. डू प्लेसिस के अलावा चेन्नई के ओपनर रुतुराज गायकवाड़ ने 32 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा रॉबिन उथप्पा ने 15 गेंदों में 31 रनों की तूफानी पारी खेली. इसके अलावा शार्दुल ठाकुर ने 3 विकेट, जोश हेजलवुड, रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट, दीपक चाहर और ड्वेन ब्राबो ने एक-एक विकेट लिया.

फाफ डू प्लेसिस और रुतुराज गायकवाड़ ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

चेन्नई के ओपनर फाफ डू प्लेसिस और रुतुराज गायकवाड़ ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चेन्नई को तेज शुरुआत दिलाई. इस मैच में दोनों बल्लेबाजों ने साझेदारी का अनोखा रिकॉर्ड बना दिया. इस सीजन में दोनों बल्लेबाजों के बीच सबसे ज्यादा 756 रनों की साझेदारी हुई. यह आईपीएल इतिहास में एक सीजन में तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है. आईपीएल 2016 में विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने 939 रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया था. इसके बाद आईपीएल 2019 में डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरेस्टो ने 791 रनों की साझेदारी की थी.

धोनी का बतौर कप्तान यह 300वां टी20 मैच

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग-14 के फाइनल में उतरते ही इतिहास रच दिया. बतौर कप्तान धोनी का ये 300वां टी20 मैच था. इस मुकाम पर पहुंचने वाले वह दुनिया के पहले कप्तान बन गए हैं. धोनी के अलावा वेस्टइंडीज के डैरेन सैमी 200 से ज्यादा मैच में कप्तानी करने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं.

गायकवाड़ ने ऑरेंज कैप की अपने नाम

रुतुराज गायकवाड़ ने फाइनल मैच में 32 रन बनाए. इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए. गायकवाड़ ने आईपीएल 2021 में 635 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम किया. गायकवाड़ ने इस सीजन में बेहतरीन बल्लेबाजी की और टीम के लिए सबसे अहम खिलाड़ी साबित हुए.

लखनऊ सुपरजाइंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला, विशेषज्ञों ने लखनऊ सुपरजाइंट्स  को बताया जायन्ट किलर 

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...