Best GPS in Jharkhand
Advertisment

CTET Exam 2021: आज से शुरू हुआ सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट

नई दिल्ली :  कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हुआ और आज से सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट परीक्षा आरंभ होगी. बता दें कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा कंडक्ट किए जाने वाले सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) 2021 का आयोजन आज यानी सोमवार से शुरू हो गया. आज से शुरू होकर ये परीक्षा 13 जनवरी 2022 तक यानी लगभग एक महीने तक चलेगी. इस बीच बोर्ड ने दो बार परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए. एक बार प्री एडमिट कार्ड जारी हुआ और एक बार मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड. . यह एग्जाम दो शिफ्ट में आयोजित की जाती है. यह एग्जाम दो शिफ्ट में आयोजित की जाती है. 16 दिसंबर  को CBSE CTET 2021 पेपर 2 को तकनीकी कारणों के कारण रद्द कर दिया गया था और 17 दिसंबर, 2021 को होने वाले पेपर 1 और 2 की दोनों शिफ्ट को स्थगित कर दिया गया था. सीबीएसई द्वारा स्थगित एग्जाम के लिए नई डेट जल्द जारी की जाएगी.

वे कैंडिडेट जो एग्जाम में भाग ले रहे हैं, उन्हें अपने साथ एडमिट कार्ड ले कर जाना होगा. एडमिट कार्ड के बिना किसी भी कैंडिडेट को एग्जाम हाल में एंट्री नहीं दी जाएगी. परीक्षा के लिए जरूरी दिशा-निर्देश एडमिट कार्ड पर दर्ज होंगे. कैंडिडेट्स को जरूरी कोरोना सावधानियों के साथ ही परीक्षा के लिए उपस्थित होना जरूरी होगा.

IND vs ENG Test: पांचवां टेस्ट मैच का आगाज, भारत को लगा पहला झटका

प्रेम-प्रसंग में युवक ने सिकरहना पुल से नदी में लगायी छलांग,...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली में प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक दर्दनाक मामला सामने आया है। शुक्रवार की देर शाम एक युवक ने...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : सरावगी ने कहा- रिकॉर्ड मतों से जीत...

पटना : बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव की वोटिंग 30 जुलाई को हो चुकी है जबकि मतगणना तीन अगस्त को होगी।...

गंगा कटाव पर सरकार सख्त, मंत्री ने कहा- 2 दिन में...

भागलपुर : भागलपुर में गंगा के तेज कटाव से राघोपुर-काजीकोरैया तटबंध का करीब 150 मीटर हिस्सा नदी में समा जाने के बाद बिहार सरकार...