Advertisment

Court हाजत का ग्रिल काट दो कैदी हुए फरार

पूर्वी चंपारण: मोतिहारी व्यवहार न्यायालय के हाजत से दो बंदी ग्रिल काट फरार हो गए। ग्रिल काटने के बाद चार गमछा जोड़कर दूसरे मंजिल से दोनों नीचे उतरे और कोर्ट के पीछे टूटे हुए बाउंड्री को फांदकर फरार हो गए। दोनों बंदियों के हाजत से फरार होने की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए और सुरक्षाकर्मी फरार दोनों बंदियों को पकड़ने में जुट गए। हालांकि हाजत के पीछे के जंगल से एक कैदी को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया जबकि फरार दूसरे बंदी की तलाश जारी है। पकड़ा गया बंदी अरुण सहनी है, वहीं फरार बंदी अरविंद ठाकुर है।

बताया जा रहा है कि फरार अरविंद ठाकुर हत्या के एक मामले में वर्ष 2022 से जेल में बंद था। वहीं अरुण मारपीट के मामले के जेल गया था। दोनो मामले अभी ट्रायल में हैं। पुलिस फरार अरविंद की तलाश में छापेमारी कर रही है। एएसपी सदर शिखर चौधरी ने बताया कि कोर्ट हाजत का ग्रिल काटकर दो कैदी भागे थे। एक को दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन दूसरा फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मामले में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी जाएगी और साथ हीं डीएसपी स्तर के अधिकारी से इस मामले में जांच करायी जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- रोहतास पुलिस ने Double Murder कांड का कर लिया उद्भेदन, ये था मामला..

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Court Court Court

Court

Jio TRAI Report June 2026: TRAI की नई रिपोर्ट में किस...

Jio TRAI Report June 2026: टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (TRAI) की जून 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, एक्टिव मोबाइल सब्सक्राइबर्स (VLR) के मामले...

कंक्रीट के जंगल में खिलेंगी हरियाली की नई उम्मीदें, पटना को...

पटना : राजधानी पटना के प्राकृतिक सौंदर्य को नई पहचान देने के लिए बुडको ने एक महत्वाकांक्षी मेगा प्लान तैयार किया है। इसके तहत...

Dalan Chalkari Village Development: जयराम महतो पहुंचे दलान चलकरी, राशन वितरण...

Dalan Chalkari Village Development: डुमरी ब्लॉक की छछंदो पंचायत में पारसनाथ की तलहटी में बसे डालन चलकारी गाँव में, बुनियादी सुविधाओं की लंबे समय से...