सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर साइबर अपराधियों ने ग्रामीण युवकों को ठगा, जांच में जुटी पुलिस

धनबादः झारखंड सरकार की सूखा राहत योजना का लाभ दिलाने के नाम पर 18 ग्रामीण युवाओं को साइबर ठगों ने जाल में फंसाया और उनके खाते से संदिग्ध ट्रांजेक्शन किए। ठगी का अहसास होने के बाद ठगी में शामिल दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पहले तो पिटाई की उसके बाद स्थानीय गोविंदपुर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए दोनों युवक में से एक निरसा जबकि दूसरा बागसुमा का रहने वाला है।

बैंक अकाउंट से हो रहा था संदिग्ध ट्रांजैक्शन 

स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले गिविंदपुर प्रखंड के आसपास के ग्रामीण युवकों को सरकार की सुखार राहत योजना का लाभ दिलाने के नाम पर दो युवकों ने खुद को ब्लॉक का प्रतिनिधि बता कर उनसे पैन कार्ड, आधार, बैंक डिटेल समेत कई कागजात लिए थे। काफी समय बीतने के बाद भी योजना का लाभ नहीं दिलाया गया। जब उन्होंने बैंक जाकर इस संबंध में जानकारी ली तो उनके पता चला कि उन सब के नाम पर खुले बैंक अकाउंट से ट्रांजैक्शन हो रहा है। जो की संदिग्ध ट्रांजैक्शन है।

पिटाई कर किया साइबर थाने पुलिस के हवाले

तब ग्रामीण युवाओं ने स्थानीय थाने और साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। बाद में ठगी के शिकार युवकों ने दोनों साइबर ठगों को बुलाया और बंधक बनाकर पिटाई की। उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस जांच की बात कह रही है।

रिपोर्टः राजकुमार जायसवाल

भोजपुर में Waste to Art से महिलाओं को रोजगार और पर्यावरण...

भोजपुर में वेस्ट टू आर्ट पहल से कबाड़ को खूबसूरत कलाकृतियों में बदला जा रहा है। महिलाओं को रोजगार और पर्यावरण संरक्षण का लाभ...

बिहार में Dairy Business का विस्तार, दूध से आगे फल-सब्जी और...

एनडीडीबी अध्यक्ष डॉ. मीनेश शाह ने बिहार के दुग्ध संघों को मूल्य संवर्धित उत्पादों के साथ फल, सब्जी और खाद्य तेल कारोबार में विस्तार...

JPSC-JSSC छात्रों पर FIR का मुद्दा गरमाया, 8 सितंबर से BJP...

रांची: झारखंड में JPSC-JSSC प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े छात्र आंदोलन और अभ्यर्थियों पर दर्ज एफआईआर का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। छात्रों...