सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर…, पुलिस ने करीब दो किलो…

सारण: सारण में पुलिस ने सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी और ठगी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों ही लोगो ने बताया कि वे लोग एक एनजीओ के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर गरीब लोगों को झांसे में लेते हैं और ठगी करते हैं। मामले में सारण एसएसपी कुमार आशीष ने बताया कि लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि जलालपुर थाना क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिलाने के नाम पर दो व्यक्ति महिलाओं के गहने उतरवा कर फोटो खींच रहा है जो कि संदिग्ध प्रतीत होता है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ शुरू की। गिरफ्तार दोनों युवकों ने अपनी पहचान वैशाली के राकेश कुमार और मुकेश के रूप में बताई। पूछताछ के दौरान जालसाजों ने बताया कि वे दोनों भाई हैं और खुद को एनजीओ का सदस्य बता कर लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा दे कर फोटो खींचने के लिए गहना उतरवाते हैं तथा मौका देख कर जेवर समेत अन्य सामान लेकर फरार हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें – भागलपुर: अपने हाथों से लोग उजाड़ रहे अपना आशियाना, हुआ ऐसा कि…

पुलिस पूछताछ में उनकी निशानदेही पर पुलिस ने आन्या जगहों पर छापेमारी कर करीब 808.31 ग्राम सोने का जेवर, एक किलो से अधिक चांदी का जेवर और करीब 53.30 लाख रूपये नकद बरामद किया है। एसएसपी ने बताया कि इस गिरोह के द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जालसाज इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    ‘भागते हो यहां से, चीर दूंगा…’, शेखपुरा में प्रोफेसर की धमकी, छात्रों में उबाल…

सारण से मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...