साइबर अपराधियों पर होगी सख्ती! पकड़ने के लिए नई e-Zero FIR शुरू, जानिए क्या है

Desk. केंद्रीय गृह अमित शाह ने कहा है कि गृह मंत्रालय के भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) ने अपराधियों को पकड़ने के लिए नई e-Zero FIR पहल शुरू की है। अपने सोशल मीडिया X पोस्ट में अमित शाह ने कहा कि दिल्ली के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया यह नया सिस्टम, NCRP या 1930 पर दर्ज साइबर वित्तीय अपराधों को स्वतः FIR में परिवर्तित करेगा। शुरू में यह 10 लाख रुपये से ऊपर की सीमा के लिए होगा।

साइबर अपराधियों पकड़ने के लिए नई e-Zero FIR शुरू

उन्होंने कहा कि नया सिस्टम जांच में तेजी लाएगा, जिससे साइबर अपराधियों पर सख्ती हो सकेगी। जल्द ही इसका विस्तार पूरे देश में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार साइबर-सुरक्षित भारत बनाने के लिए साइबर सुरक्षा ढांचे को मजबूत कर रही है।

गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) की हाल की समीक्षा बैठक में साइबर वित्तीय अपराधों के पीड़ितों को गंवाए हुए धन को वापस हासिल करने में आने वाली कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए इस पहल को लागू करने के निर्देश दिए थे।

राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) और राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 ने साइबर वित्तीय अपराधों से संबंधित शिकायतों की आसान रिपोर्टिंग और त्वरित कार्रवाई को सक्षम बनाया है। शुरू की गई नई प्रक्रिया में I4C के NCRP सिस्टम, दिल्ली पुलिस के e-FIR सिस्टम और राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के अपराध और अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क और सिस्टम (CCTNS) का एकीकरण शामिल है।

अब NCRP और 1930 पर 10 लाख रुपये से अधिक की वित्तीय हानि से संबंधित शिकायतें स्वचालित रूप से दिल्ली की ई-क्राइम पुलिस स्टेशन में जीरो FIR के रूप में दर्ज होंगी। इसे तुरंत संबंधित क्षेत्रीय साइबर अपराध पुलिस स्टेशनों को भेजा जाएगा। शिकायतकर्ता 3 दिनों के भीतर साइबर अपराध पुलिस स्टेशन में जाकर जीरो FIR को नियमित FIR में परिवर्तित कर सकते हैं।

e-Zero FIR पहले में दिल्ली में शुरू होगी

दिल्ली पुलिस और भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C), गृह मंत्रालय ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 173 (1) और 1(ii) के नए प्रावधानों के अनुसार मामलों के पंजीकरण के लिए एक प्रक्रिया स्थापित करने के लिए मिलकर काम किया है। प्रादेशिक अधिकार क्षेत्र (Territorial Jurisdiction) पर ध्यान दिए बिना इलेक्ट्रॉनिक रूप से FIR जारी करने की प्रक्रिया (e-Zero FIR) शुरू में दिल्ली में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू होगी। बाद में इसे अन्य राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में लागू किया जाएगा। दिल्ली के e-Crime पुलिस स्टेशन को NCRP पर दर्ज विशिष्ट प्रकृति की साइबर अपराध शिकायतों के लिए e-FIR दर्ज करने और उन्हें क्षेत्रीय पुलिस स्टेशनों में स्थानांतरित करने के लिए अधिसूचित किया गया है।

यह पहल NCRP/1930 शिकायतों को FIR में परिवर्तित करने की प्रक्रिया में सुधार करेगी, जिससे पीड़ितों के गंवाए हुए धन की आसान वसूली होगी और साइबर अपराधियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई को सुगम बनाया जाएगा। इसमें हाल ही में लागू किए गए नए आपराधिक कानूनों के प्रावधानों का लाभ उठाया गया है।

Saffrn

Trending News

Jharkhand TET Exam 2026: जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों के लिए...

झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने TET परीक्षा को लेकर सरकार से विशेष व्यवस्था और आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की है। संघ...

Jharkhand Startup Success: एक्वालाइन भुवनम ने SEB मूल्यांकन में हासिल किया...

जल संरक्षण और भूजल पुनर्भरण पर काम करने वाले एक्वालाइन भुवनम ने झारखंड स्टार्टअप नीति 2023 के तहत चयनित होकर SEB मूल्यांकन में सर्वोच्च...

Jharkhand T20 Premier League Auction 2026: रॉबिन मिंज बने सबसे महंगे...

 झारखंड टी20 प्रीमियर लीग 2026 के ऑक्शन में रॉबिन मिंज 15.25 लाख रुपये में सबसे महंगे खिलाड़ी बने। ईशान किशन 6.25 लाख रुपये में...

Shravan Kumar: सभी वर्गों के विकास के लिए कृतसंकल्पित सरकार, मंत्री...

बिहारशरीफ में मंत्री श्रवण कुमार ने दो पीसीसी सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने सरकार की विकास योजनाओं और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया।Shravan...

सड़क दुर्घटना में 3 की मौत, 2 की स्थिति नाजुक, DMCH...

मधुबनी : मधुबनी जिले के लदनिया थाना क्षेत्र के पदमा एनएच के समीप दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img