साइबर ठग ने औरंगाबाद के एसपी को बनाया निशाना

औरंगाबाद : साइबर अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद है कि वे खाकी और खादी को भी नहीं बख्श रहे है. ऐसे ही एक मामले में साइबर ठगो ने औरंगाबाद के पुलिस कप्तान कांतेश कुमार मिश्रा को भी सीधे निशाने पर लिया. एसपी का फेक फेसबुक और व्हाट्सएप अकाउंट बनाया और ठगी का गोरखधंधा शुरू किया.

साइबर ठगो के जाल में औरंगाबाद का भी एक व्यक्ति फंस गया और उसने ठगो को 20 हजार की रकम भी दे डाली. बाद में मामला पुलिस और खुद एसपी के संज्ञान में आया. मामले काअनुसंधान शुरु हुआ और आखिरकार मामले में संलिप्त उतर प्रदेश के मथुरा का एक साइबर ठग गिरफ्तार हुआ. पूरे मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि औरंगाबाद के एसपी के नाम पर फेक फेसबुक और व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर अज्ञात साइबर ठग द्वारा 20 हजार की ठगी की गई .

टास्क टीम के द्वारा कांड के अनुसंधान के क्रम में एक साइबर ठग को मथुरा से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार ठग सोनु कुमार उतर प्रदेश के मथुरा जिले का रहने वाला है . गिरफ्तार सोनु ने साईबर अपराध को अपना पेशा बताते हुए पुलिस अधीक्षक, औरंगाबाद का फर्जी फेसबुक और व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर ठगी करने की बात को स्वीकार किया. उसके पास से तीन स्मार्ट मोबाईल फोन, पांच सिम कार्ड और एक आधार कार्ड बरामद किया गया. सभी सिम फर्जी नाम पते पर लिए गए थे .

India West Indies T20: रांची पहुंचेंगी दोनों टीमें, JSCA स्टेडियम में...

 भारत और वेस्टइंडीज की टी20 टीमें आज रांची पहुंचेंगी। 8 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में अभ्यास और 9 अक्टूबर को शाम 7 बजे मुकाबला...

Jharkhand CGL Paper Leak: पैसे देकर पास हुआ था दीपक, साले...

 झारखंड CGL-2023 पेपर लीक मामले में CID ने कोर्ट में जांच रिपोर्ट सौंपी है। रिपोर्ट में दीपक कुमार पर पैसे देकर सहायक प्रशाखा पदाधिकारी...

Ranchi Crime: प्रेमिका की संदिग्ध मौत मामले में नेहाल वर्मा को...

रांची के अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी में खुशबू कुमारी की संदिग्ध मौत मामले में जेल में बंद प्रेमी नेहाल वर्मा को कोर्ट से जमानत नहीं...