वैक्सीनेशन सेंटर पर दबंगों ने की मारपीट, एससी-एसटी थाने में FIR दर्ज़

बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के सगरा गांव में वैक्सीनेशन के दौरान अनुसूचित जाति के लोगों के साथ मारपीट किया गया है। इस मामले में संबंधित थाने में गांव के कुछ स्थानीय निवासियों को ही आरोपी बनाया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव में कोविड वैक्सीनेशन के दौरान गांव के ही दबंग किस्म के कुछ लोगों ने अनुसूचित परिवार के दो युवकों के साथ मारपीट शुरु कर दी। इतना ही नहीं सेंटर पर पहुंची महिलाओं को भी गालियां देकर भगा दिया गया।

इस घटना में स्थानीय निवासी राजू राम और गिरजा राम घायल हो गए। बाद में इस मामले को लेकर घायलों ने गांव के ही बद्दू राय, धर्मेंद्र राय अमन, चमन, अंशु यादव, शिव प्रकाश राजभर को नामजद बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई। उन्होंने आरोप लगाया है कि सभी नामजदों ने वैक्सीनेशन के दौरान उनके साथ मारपीट की और दुर्व्यवहार भी किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Sonpur Mela Labour Exhibition: सोनपुर मेले में श्रमिकों के लिए खास...

Sonpur Mela Labour Exhibition, पटना: एशिया प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 में श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से विभागीय प्रदर्शनी...

Bapu Tower Internship Program: बापू टावर के इंटर्नशिप कार्यक्रम में शामिल...

Bapu Tower Internship Program, पटना: राजधानी पटना स्थित बापू टावर में शुक्रवार को 'बापू टावर इंटर्नशिप कार्यक्रम- द्वितीय बैच' के तहत चयनित चार नए...

आज का राशिफल और पंचांग 28 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 28 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा