डालटनगंज का पारा पहुंचा 48 डिग्री

रांची:पुरा राज्य उबल रहा है। आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। गर्मी का आलम यह है कि डालटनगंज का पारा 48 डिग्री पर पहुंच गया है।

3 6 22Scope News

वहीं गिरिडीह और सरायकेला में पारा 45.9 पर पहुंच गया। पलामू के साथ ही राज्य के सभी जिलों में सूरज आग बरसा रहा है। पूरा राज्य लू की चपेट में है। बुधवार को 19 जिलों का पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया।

यह इस सीजन का अधिकतम तापमान है। इधर, आग उगलते सूर्य की तपिश से लोगों की जान जाने लगी है। लू लगने से कजरात नवाडीह स्टेशन पर कार्यरत ट्रैकमैन मुकेश मीना की मौत हो गई।

राजस्थान के अलवर निवासी मुकेश नवाडीह- नबीनगर रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे थे। इस दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई।

वहीं घाटशिला के धरमपुर निवासी श्रीमत हांसदा की भी गालूडीह रेलवे स्टेशन के पास लू लगने से जान चली गई। लू के कारण आदित्यपुर में 50 साल की एक महिला और चतरा के प्रतापपुर में बेचन भारती को भी जान गंवानी पड़ी।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 27 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि

Rajgir Mahotsav Gramshree Mela 2026: राजगीर महोत्सव में क्यों उमड़ रही...

Rajgir Mahotsav Gramshree Mela 2026: राजगीर महोत्सव–2026 में आयोजित ग्रामश्री मेला आगंतुकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। ग्रामीण विकास विभाग एवं...

Pakur Constitution Day Celebration: पाकुड़ में संविधान दिवस पर बच्चों को...

Pakur Constitution Day Celebration: भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को एंडेवर एकेडमी, पाकुड़ स्थित बिरसा मुंडा शिक्षण केंद्र सह पुस्तकालय में जागरूकता कार्यक्रम...