Advertisment

कानूनी लड़ाई के बाद मिला बेटी को हक, अनुकंपा पर मिली नौकरी

रांची: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने 49 लोगों को अनुकंपा के आधार पर मंगलवार को नियुक्ति पत्र सौंपा।

ये उनके परिजन हैं, जो बिजली विभाग में काम करने के दौरान अपनी जान गंवा चुके हैं। अनुकंपा पर नौकरी मिलने के बाद ऐसे लोगों के परिजन काफी खुश दिखे।

एक ऐसी महिला को भी नौकरी का नियुक्ति पत्र मिला, जो अपने पिता की इकलौती संतान है। बिजली विभाग जमशेदपुर में स्टोर कीपर के पद पर कार्यरत लालजीत महतो की कार्य के दौरान वर्ष 2006 में चोरों ने चाकू मार कर हत्या कर दी थी।

लालजीत की एक ही बेटी अलका देवी है, जो शादीशुदा है। उन्होंने अपने पिता की मृत्यु के बाद अनुकंपा पर नौकरी के लिए आवेदन दिया। लेकिन विभाग ने नौकरी नहीं दी। इसके बाद उन्होंने कानूनी लड़ाई लड़ी। कोर्ट ने उनके हक में फैसला दिया। फिर, बिजली विभाग ने भी कानूनी सलाह ली और उनकी बेटी को अनुकंपा पर नौकरी दी।

Dhanbad Police Amanat Program: धनबाद पुलिस का ‘अमानत’ बना उम्मीद की...

Dhanbad Police Amanat Program: भरोसे और टेक्नोलॉजी के सही इस्तेमाल का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए, धनबाद पुलिस ने शनिवार को खोए या चोरी...

Nirsa BJP Press Conference: निरसा में भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘हमें...

Nirsa BJP Press Conference: शनिवार को निरसा के पांड्रा स्थित BJP कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें BJP के ग्रामीण ज़िला अध्यक्ष मोहन...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा के स्टार कॉलोनी में बड़ा हादसा टला,...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा शहर के स्टार कॉलोनी इलाके में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब निर्माण सामग्री ले जा रहे एक...