बाघमाराः धनबाद-रांची डीसी रेल लाइन में 5 साल से बन्द डीसी ट्रेन का परिचालन आज से शुरू हो गया है। इसे लेकर लोगों में भारी खुशी और उल्लास का माहौल है। कतरासगढ़ स्टेशन में डीसी ट्रेन का ठहराव पूर्व की भांति ही रहेगा।जिसका आज से ही शुरुआत हुआ है।
ट्रेन के पहुंचते ही कतरास कोयलांचलवासियों के साथ गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी एवं बाघमारा विधायक ढुलू महतो ने ट्रेन के चालक-गार्ड का स्वागत किया। डीसी ट्रेन के ठहराव से लोगों में भारी खुशी है। वहीं विधायक और सांसद ने कहा कि डीसी रेल लाइन में 26 जोड़ी ट्रेन बन्द होने के पूर्व चलती थी।
प्रधानमंत्री जनहित भावना को देखते हुए कार्य कर रहे है-ढुल्लू महतो
धीरे-धीरे सभी ट्रेन शुरू होगा। आज हम सभी को डीसी ट्रेन मिल गई है। रेल मंत्री, प्रधानमंत्री जनहित भावना को देखते हुए कार्य कर रहे है। वहीं विधायक ने कहा कि जो लोग डीसी रेल लाइन में खतरा बताया बन्द होने की आशंका जाहिर कर रहे हैं।
जो लोग षड्यंत्र रच रहे हैं उनलोगों को यह याद होना चाहिये कि केंद्र सरकार कतरासगढ़ स्टेशन के सौंदर्यीकरण के लिये 50 करोड़ रूपये खर्च कर रही है। सौंदर्यीकरण को लेकर कार्य शुरू है। इसलिए कोई बयानबाजी कर जनता को भृमित करने का प्रयास नहीं करें।
ये भी पढे़ं- 31 अफसरों को राज्यपाल और मुख्यमंत्री पुलिस पदक सौपेंगे
राज्य सरकार ने डीसी लाइन में बन्द ट्रेनों के शुरुआत के लिये कभी भी कोई प्रयास नहीं किया। रेल मंत्रालय को कभी इसे लेकर कोई अनुशंसा तक नहीं किया। सरकार को राज्य की खनिज संपदा लूटने से समय नहीं मिल रहा है। क्षेत्र की जनता की समस्या का समाधान करने का प्रयास हमलोगों का हमेशा जारी रहेगा।
डीसी ट्रेन शुरु कराने के लिए रेल मंत्री से कई बार मिले- सांसद सीपी चौधरी
वही सांसद सीपी चौधरी ने कहा की डीसी ट्रेन को शुरू करने को लेकर कई बार रेल मंत्री से मिलने का काम किये।जिसका परिणाम है कि डीसी ट्रेन आज से शुरू हो गई है।
बता दें, कभी कतरासगढ़ स्टेशन से होकर 26 ट्रैन गुजरती थी साथ ही ठहराव भी करती थी, इसी बीच, डीसी रेल लाइन को अग्निप्रभावित बताकर ट्रेनों के परिचालन को बंद कर दिया गया था। सांसद विधायक के प्रयास से पुनः डीसी रेल का परिचालन शुरू किया गया।


