Rural Sports प्रतिभाओं को निखारने के लिए जमुई में 152 खेल मैदानों का होगा निर्माण : डीडीसी

जमुई: जमुई में जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निर्देशन में गुरुवार को समाहरणालय परिसर में उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को विकसित करने के लिए 152 खेल मैदान बनाने की महत्वाकांक्षी योजना पर चर्चा की गई। महत्वाकांक्षी योजना के मुख्य बिंदुओं में मनरेगा के तहत 152 खेल मैदानों का निर्माण किया जाएगा। जिसके निर्माण पर कुल 14.98 करोड़ रूपये का व्यय होगा।

वहीं खेल मैदानों के वर्गीकरण में प्रथम स्तर में 78 मैदान होंगे जिनकी क्षेत्रफल 1 एकड़ से कम होगी। द्वितीय स्तर में 36 मैदान वैसे होंगे जिनकी क्षेत्रफल 1-1.5 एकड़ होंगे। इसके साथ ही तृतीय स्तर में बड़े मैदान के क्षेत्रफल 4 एकड़ तक होंगे।वहीं इनकी सुविधाओं में प्रत्येक खेल मैदान में रनिंग ट्रैक, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, और बैडमिंटन कोर्ट अनिवार्य रूप से बनाए जाएंगे। इन मैदानों के निर्माण की समय सीमा में सभी खेल मैदानों का निर्माण मार्च 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इन खेल मैदानों का शिलान्यास मुख्यमंत्री के द्वारा किया जाएगा।

इन खेल मैदानों के बनने से ग्रामीण क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगी और युवा प्रतिभाओं को बेहतर अवसर प्रदान करेगी। उप विकास आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा हो। इस पहल से ग्रामीण युवाओं को न केवल खेलों में सुधार का अवसर मिलेगा, बल्कि उनके शारीरिक और मानसिक विकास को भी बल मिलेगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Vice President पहुंचे केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में, की नीतीश कुमार की तारीफ

जमुई से ब्रह्मदेव यादव की रिपोर्ट

Rural Sports Rural Sports Rural Sports

Rural Sports

Jharkhand Rail Project Approval: झारखंड में रेलवे का नया अध्याय! ₹3,907...

Jharkhand Rail Project Approval: केंद्र सरकार ने झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाली लगभग ₹3,907 करोड़ की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को मंज़ूरी दी है। इस...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड में मेडिकल एजुकेशन सेक्टर के लिए अच्छी खबर है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ...

Himanshu Singh Murder Case: हिमांशु हत्याकांड में बड़ा खुलासा! SIT ने...

Himanshu Singh Murder Case: पुलिस को हाई-प्रोफाइल हिमांशु सिंह मर्डर केस की जांच में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने...