Giridih में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस…

Giridih

Giridih : गिरिडीह के सरिया से उस समय चिलकारियों की आवाज ने सबको झकझोर दिया जब पेड़ से एक युवक का शव लटका हुआ पाया गया। ग्रामीणों ने युवक को शव को पेड़ से उतारा। मृत युवक की पहचान डुमरी थाना क्षेत्र के जामतारा निवासी लालचंद महतो के रुप में हुई है। मामला सरिया क्षेत्र के बड़की लुतियानो के जंगल बताई जा रही है। घटना के बाद पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

अप्रैल महीने में ही मृतक की हुई थी शादी

बता दें कि लालचंद महतो 20 जुलाई को अपना ससुराल ग्राम बड़की लुतियानो आया था। बीते अप्रैल महीने में ही उसकी शादी हुई थी। जिसके बाद 25 जुलाई को वह अपने मोटर साइकिल से सुबह में नहाने जाने की बात बोलकर ससुराल से निकला था। स्थानीय लोगों के मुताबिक लालचंद उस दिन शराब के नशे में भी था जो देर रात तक वापस नहीं आया।

नहाने जाने की बात कहकर निकला था युवक

जिसके बाद सुसुरालवालों और ग्रामीणों ने उसकी काफी खोजबीन की पर उसका कुछ अता-पता नहीं चल सका। जिसके बाद ग्रामीणों ने सूचना दी कि युवक का शव बड़की लुतियानो के जंगल में पेड़ से लटका मिला है। मृतक की पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि घटना की सूचना मिलने पर सरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। बहरहाल अब ये हत्या है या आत्महत्या इसका खुलासा पुलिस की जांच के बाद ही पता चल पाएगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

 

गिरिडीह से राज रवानी की रिपोर्ट—

Share with family and friends: