सरायकेला-खरसावां : चांडिल के साहेरबेड़ा में कैनाल में डूबने से युवक की मौत, सुबह 5 बजे निकला था घर से

सरायकेला-खरसावां : जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के साहेरबेड़ा स्थित कैनाल मे स्नान करने के दौरान डूबने से 34 वर्षीय युवक गाडी मांझी की मौत हो गई। घटना मंगलवार सुबह करीब पांच बजे की है। मृतक गाडी मांझी उर्फ बुधराम मांझी साहेरबेड़ा का ही रहने वाला था। मृतक के भाई सुखराम हांसदा ने बताया कि गाड़ी मांझी सुबह चार बजे घर से कैनाल के लिए निकला था। सुबह करीब सात बजे ग्रामीणों ने कैनाल में गाड़ी मांझी के शव को देखा। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस कैनाल पहुंची तथा शव को कैनाल से बाहर निकाला। पुलिस मामले की छान-बीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। इधर घटना के बाद साहेरबेडा में मातम पसर गया। मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि गाड़ी मांझी को मिर्गी की भी बीमारी थी। वह मछली भी मारता था। संभावना व्यक्त की जा रही है कि मछली पकड़ने के दौरान ही उसे मिर्गी आ गई होगी और वह डूब गया होगा।

मॉर्निंग वाक पर निकले लोग देख कर हो गए अवाक, फिर पहुंची पुलिस ने…

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...

Ranchi Train Update: किता-सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक, आज कई ट्रेनें रद्द...

 रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के चलते 8 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।Ranchi...