Giridih : होटल के बाहर मिला मजदूर का शव, जांच में जुटी पुलिस…

Giridih : तिसरी सूर्यवंशी होटल के बाहर चौकी पर होटल के एक मजदूर का शव शनिवार की सुबह संदेहास्पद परिस्थिति में मिला। सूचना मिलने के बाद तिसरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया। मृतक की पहचान हाट बाजार निवासी सुरेश ठठेरा के रुप में हुई है।

Giridih : पानी भरने का करता था काम

मिली जानकारी के अनुसार मृतक सुरेश ठठेरा करीब एक सप्ताह से सूर्यवंशी फास्ट फूड के होटल में पानी भरने का काम कर रहा था। प्रतिदिन सुबह से शाम तक काम करने के बाद रात में सोने के लिए अपने घर चला जाता था।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 40 पेटी अवैध शराब धराया, चुनाव में… 

शुक्रवार को मौसम खराब रहने के कारण दुकान करीब 7 बजे बंद करने के उपरांत मृतक अपना घर चला गया था। शनिवार सुबह होटल स्थित बरामदे के चौकी पर वह कब वापस आया और कैसे इसकी मौत हुई यह चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

Jharkhand State Bar Council: झारखंड स्टेट बार काउंसिल में अब 32...

Jharkhand State Bar Council: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के गठन में एक अहम बदलाव किया गया है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने काउंसिल के...

Patna Protest FIR: पटना में बवाल के बाद बड़ा एक्शन, 120...

Patna Protest FIR: राजधानी पटना में विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा और अशांति की जांच पुलिस ने तेज़ कर दी है। इस सिलसिले में,...

Reliance Foundation Rural Women Entrepreneurs: ग्रामीण महिलाओं की बदली तस्वीर! रिलायंस...

Reliance Foundation Rural Women Entrepreneurs: ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के मकसद से रिलायंस फाउंडेशन और नीति आयोग के 'वीमेन एंटरप्रेन्योरशिप प्लेटफॉर्म'...