SUPAUL में मोबाइल दुकानदार का शव सड़क किनारे बरामद

सुपौल: सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर के समीप एक मोबाइल दुकानदार का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि मृतक मिथिलेश चौधरी सिमराही स्थित गीतिका इंटरप्राइजेज के मालिक थे। रात करीब आठ से नौ बजे के बीच मिथिलेश अपनी सिमराही स्थित दुकान को बंद कर अपने घर श्रीपुर के लिए निकले। लेकिन देर रात तक मिथिलेश अपने घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।

सिमराही से घर आने के रास्ता में खोजबीन की गई तो देर रात दौलतपुर के समीप मिथिलेश का शव सड़क किनारे एक गड्ढा में मिला। बताया जा रहा है कि उसका बाइक भी कुछ ही दूरी पर पड़ा हुआ मिला। जिसके बाद फौरन इसकी सूचना राघोपुर पुलिस को दी गई। आनन फानन में मृत अवस्था में पड़े मिथिलेश को सिमराही अस्पताल लाया गया। जहां मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। परिजन हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं। लिहाजा पुलिस हर बिंदु पर बारीकी से जांच कर रही है। इस बाबत राघोपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष रितिका कुमारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

सुपौल से अजय सिंह की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

KAIMUR POLICE ने 8 अपराधियों को हथियार के साथ दबोचा, लूट कांड को अंजाम देने जुटे थे अपराधी

SUPAUL SUPAUL SUPAUL

SUPAUL

Palamu Fraud Case: खाद की डीलरशिप और पॉलीहाउस के नाम पर...

Palamu Fraud Case: झारखंड के पलामू जिले में खाद की डीलरशिप दिलाने, पॉलीहाउस निर्माण कराने और पौधारोपण में सहयोग देने के नाम पर 18...

Dhalbhumgarh Double Murder: दो सगी बहनों की हत्या के पीछे क्या...

Dhalbhumgarh Double Murder: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड की रावताड़ा पंचायत स्थित बबईदा गांव में सोमवार को दो सगी बहनों की...

Nita Ambani Initiative: अब हर सप्ताह पढ़ सकेंगे देश-दुनिया की खबरें,...

Nita Ambani Initiative: दृष्टिबाधित लोगों तक समाचार और जरूरी जानकारियां नियमित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से रिलायंस फाउंडेशन ने अहम पहल की है।...