औरंगाबाद: औरंगाबाद में एक युवक का शव पेड़ से टंगा बरामद हुआ है। शव बरामदगी के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गई। मामला औरंगाबाद के हसपुरा थाना क्षेत्र के टाल टोला के रामजीवन बिगहा की है जहां एक युवक का शव पेड़ से टंगा बरामद किया गया है। मृतक की पहचान हसपुरा थाना क्षेत्र के चनहट गांव निवासी लाल मोहन चौधरी के पुत्र रुपेश कुमार के रूप में की गई।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुँच कर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मामले में परिजनों ने बताया कि मृतक सोमवार की शाम घर से निकला था लेकिन वापस नहीं आया। घर नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। बुधवार की सुबह शव के पेड़ में टंगे होने की सूचना प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि हत्या प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। फ़िलहाल पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- औरंगाबाद में RECORD तोड़ रही गर्मी, पारा 47 पार
AURANGABAD AURANGABAD
AURANGABAD
Highlights



















