दीपिका पादुकोण का 37वां बर्थडे, जानिए दिलचस्प बातें

मुंबई : बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण बॉलीवुड में टॉप एक्ट्रेस में से एक है. दीपिका पादुकोण आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है. कम समय में उन्होंने अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से बॉलीवुड पर राज करना शुरू कर दिया था. दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे ज्यादा पॉपुलर अभिनेत्रियों में से एक हैं.

साल 2006 में एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में एंट्री ली थी, जिसके बाद अब तक दीपिका ने करीब 37 फिल्में की हैं. जिनमें से कई फिल्में सुपरहिट रही. आज एक्ट्रेस अपना 37वां बर्थडे मना रही हैं. 5 जनवरी 1986 में एक्ट्रेस का जन्म हुआ था. भले ही दीपिका हिन्दुस्तानी हैं पर उनका जन्म डेनमार्क में हुआ था.

dipika padukon1 22Scope News

‘ओम शांति ओम’ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू

दीपिका ने शाहरुख खान के साथ ‘ओम शांति ओम’ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था. वैसे तो दीपिका पादुकोण को ओम शांति ओम से पहले संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया ऑफर हुई थी. लेकिन किसी कारण की वजह से एक्ट्रेस ने वो फिल्म नहीं की. वो कहते हैं ना की जो होता है अच्छे के लिए होता है. ऐसा ही इनके साथ भी हुआ.

dipika padukon12 22Scope News

हिमेश रेशमिया ने दिया था दीपिका को पहला ब्रेक

उस वक्त सवारिया और ओम शांति ओम एक साथ रिलीज़ हुई थी. एक तरह ओम शांति ओम ब्लॉकबस्टर रही तो वहीं सावरियां फ्लॉप हो गई. दीपिका पादुकोण की पहली फिल्म भले ही ओम शांति ओम हो, लेकिन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उन्हें पहला ब्रेक हिमेश रेशमिया ने दिया था. फिल्म में शाहरुख के साथ उनकी जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. उनकी क्लासिक एंट्री अभी भी सबसे ज्यादा याद किए जाने वाले सीन में से एक है. दीपिका ने अपनी पहली फिल्म से ही सबके दिल में जगह बना ली थी.

दीपिका पादुकोण ने मॉडलिंग से की शुरुआत

2005 में दीपिका ने लैक्मे फैशन वीक में जगह बनाई और मॉडल ऑफ द ईयर का अवॉर्ड हासिल किया. किंगफिशर कैलेंडर में जगह मिली तो दीपिका मॉडलिंग वर्ल्ड में काफी पॉपुलर हो गईं.

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...