Commercial Advertisment

Deoghar : दूसरी सोमवारी पर टूटा रिकॉर्ड, आधी रात से ही कांवरियों की लाइन…

Deoghar : आज सावन के दूसरे सोमवार के मौके पर देवघर के बाबा धाम में श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर में जलाभिषेक करने के लिए कांवरियों का जन सैलाब देखने को मिला, जिसने पूरे क्षेत्र को बोल बम के नारों से गूंज उठा दिया। सुबह 4 बजे बाबा का पट खुलने के बाद से ही श्रद्धालु लंबी कतारों में खड़े होकर जल चढ़ाने के लिए अपने-अपने नंबर का इंतजार कर रहे थे।

ये भी पढ़ें- Ranchi Crime : फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी, कारोबारी गिरफ्तार… 

ये भी पढ़ें- Ranchi : 3 अगस्त को झारखंड बंद का आह्वान, हाई अलर्ट मोड में पुलिस-प्रशासन… 

Deoghar : हजारों मीटर तक फैली भक्तो की लंबी लाइन

रविवार रात से ही कांवरियों ने मंदिर के बाहर लंबी लाइन लगाना शुरू कर दिया था और सोमवार सुबह तक यह लाइन हजारों मीटर तक फैल गई थी। जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालुओं ने बताया कि वे रात से ही इंतजार कर रहे थे, लेकिन बाबा का दरवाजा खुलते ही उन्हें जल चढ़ाने के लिए ढाई से तीन घंटे तक लंबा इंतजार करना पड़ा। इस भीड़ के चलते जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया, और मंदिर परिसर के आस-पास पुलिस बल तैनात किया गया।

ये भी पढ़ें- Ranchi : एमआरपी से अधिक दाम पर शराब बेचा तो खैर नहीं! सात कर्मियों पर केस दर्ज… 

ये भी पढ़ें- Dumka : मनरेगा योजना में गड़बड़ी! लाभुकों ने की जांच की मांग…

जलाभिषेक करने से भक्तों को धन-संपत्ति की प्राप्ति होती है

धार्मिक जानकारों का कहना है कि सावन के दूसरे सोमवार का विशेष महत्व है, खासकर बंगाल और आसपास के क्षेत्रों के शिव भक्तों के लिए यह खास है। पंडितों के अनुसार, इस दिन जलाभिषेक करने से भक्तों को धन-संपत्ति की प्राप्ति होती है और आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है। इसी कारण मंदिर में आज विशेष रूप से अधिक भीड़ देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics : राजद प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी, वादाखिलाफी कर… 

सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिला प्रशासन ने मंदिर परिसर के सभी चौराहों और मुख्य मार्गों पर पुलिस की तैनाती की थी। सोमवार को जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं की लंबी कतारें श्रीराम झा चौक से लेकर बरमसिया तक देखने को मिली। राज्य के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने भी रविवार रात देवघर का दौरा किया और कांवरियों से मिलकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

ये भी जरुर पढ़ें+++++

Hazaribagh : सरकारी स्कूल के बच्चे बोलेंगे फराटे दार इंग्लिश, शिक्षकों को किया जा रहा प्रशिक्षित 

Babulaal vs Irfan : “इंसानियत पर राजनीति मत कीजिए मरांडी जी”, गरजे मंत्री इरफान अंसारी… 

Hazaribagh ED Raid : खनन कार्यालय में केंद्रीय जांच एजेंसी की छापेमारी, कोल लिंकेज घोटाले की आंच… 

Ranchi Crime : ऑनलाइन गेम ‘एविएटर’ ने कर दिया बर्बाद! लत ऐसी कि खुद को ही लूट लिया… 

Ranchi Breaking : दलालों की अब खैर नहीं-रातु ब्लॉक में डीसी भजंत्री की एंट्री से मचा हड़कंप… 

Ranchi : पुलिसिंग व्यवस्था में बड़ा बदलाव, दो दर्जन से ज्यादा थानेदार इधर से उधर, यहां देखे पूरी लिस्ट… 

Jamshedpur : देश के तीसरे सबसे स्वच्छ शहर का गौरव बना जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला फाइव स्टार सम्मान 

Giridih : आसमानी बिजली का कहर, चपेट में आकर ग्रामीण और मवेशी की मौत, तीन घायल… 

 

 

Tej Pratap Yadav Security Demand: ‘अगर अनहोनी हुई तो जिम्मेदार कौन?’...

Tej Pratap Yadav Security Demand, पटना: जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर अपनी सुरक्षा को लेकर बिहार...

Ruby Kumari EOU Raid: DPO रूबी कुमारी के ठिकानों पर EOU...

Ruby Kumari EOU Raid, कटिहार: आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने शिक्षा विभाग की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO)...

Kaimur Post Office Aadhaar Card Case: कैमूर में पोखरे के पास...

Kaimur Post Office Aadhaar Card Case: बिहार के कैमूर जिले में पोस्टऑफिस से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज लावारिस हालत में मिलने का मामला सामने आया...