Commercial Advertisment

Ranchi : 3 अगस्त को झारखंड बंद का आह्वान, हाई अलर्ट मोड में पुलिस-प्रशासन…

Ranchi : माओवादियों ने 3 अगस्त को एकदिवसीय झारखंड, बिहार, उत्तरी छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और असम बंद का आह्वान किया है। यह बंद नक्सलियों द्वारा मारे गए अपने साथियों की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। नक्सली 20 जुलाई से 3 अगस्त तक लुगुबुरू पहाड़ क्षेत्र में ‘शहीद सप्ताह’ मनाते हुए बसवाराज सहित 27 माओवादियों को श्रद्धांजलि देने के कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।

इस दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों, विशेषकर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सली गतिविधियों में इजाफा होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मुख्यालय ने इसे गंभीरता से लेते हुए ऑपरेशन आइजी माइकलराज एस के नेतृत्व में विस्तृत सुरक्षा रिपोर्ट तैयार की है। सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

Ranchi : हाई अलर्ट मोड पर पुलिस-प्रशासन

रिपोर्ट के अनुसार, माओवादी बंदी के दौरान सुरक्षा बलों, पुल-पुलिया, रेलवे ट्रैक, थाना-पिकेट, सरकारी प्रतिष्ठान, रेलवे साइडिंग और चलती सड़कों पर वाहनों को निशाना बना सकते हैं। इसे देखते हुए नक्सल प्रभावित इलाकों में सभी पुलिस पिकेट, पोस्ट और कैंप को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

सुरक्षा बलों को सख्त निर्देश दिया गया है कि बंदी के दौरान केवल आवश्यक अभियानों के लिए ही मूवमेंट करें और किसी प्रकार की लापरवाही न हो। कमजोर पड़ों की पहचान कर वहां अतिरिक्त बलों की तैनाती की जा रही है। वहीं, रेल और सड़क परिवहन की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

 

Banshidhar Brajwasi BJP Controversy: भाजपा में शामिल होने की खबरों पर...

Banshidhar Brajwasi BJP Controversy, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद निर्दलीय एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी के भाजपा में शामिल होने को लेकर शुरू हुआ...

WhatsApp New Features: अब ग्रुप में नहीं खोएंगे जरूरी मैसेज, बिना...

WhatsApp ने ग्रुप चैट को आसान बनाने के लिए नए फीचर्स जोड़े हैं। अब जरूरी मैसेज अनिश्चित समय तक पिन कर सकेंगे। नए सदस्यों...

Jharkhand SIR 2026: 4 नवंबर को सभी बूथों पर BLO-BLA की...

झारखंड में SIR प्रक्रिया के तहत 4 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर BLO और BLA-2 की बैठक होगी। 1 से 12 नवंबर तक...