Commercial Advertisment

Jharkhand Politics : राजद प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी, वादाखिलाफी कर…

Jharkhand Politics

Saraikela : सरायकेला-खरसावाँ जिले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति को लेकर पार्टी के अंदर असंतोष खुलकर सामने आने लगा है। वरिष्ठ राजद नेता सकला मार्डी इस बात से आहत हैं कि आदिवासी बहुल इस जिले में एक गैर-आदिवासी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस निर्णय पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव के विरुद्ध आंदोलन छेड़ने की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : 3 अगस्त को झारखंड बंद का आह्वान, हाई अलर्ट मोड में पुलिस-प्रशासन… 

Jharkhand Politics : आदिवासी हितों की अनदेखी की गई

रविवार शाम आदित्यपुर के ईमली चौक पर भगवान बिरसा मुंडा और बाबा तिलका मांझी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर सकला मार्डी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और आदिवासी हितों की अनदेखी के विरुद्ध संघर्ष का ऐलान किया। इस मौके पर उनके सैकड़ों समर्थक मौजूद थे। सभा को संबोधित करते हुए मार्डी ने आरोप लगाया कि प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें जिलाध्यक्ष बनाने का आश्वासन दिया था, लेकिन कुछ चाटुकार नेताओं के दबाव में आकर वादाखिलाफी की गई।

ये भी पढ़ें- Giridih : आसमानी बिजली का कहर, चपेट में आकर ग्रामीण और मवेशी की मौत, तीन घायल… 

मार्डी ने कहा कि अगर आगामी 15 दिनों के भीतर उन्हें जिलाध्यक्ष घोषित नहीं किया गया, तो वे पार्टी के प्रदेश कार्यालय का घेराव करेंगे। इसके बाद वे पटना जाकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मिलकर पूरे मामले की जानकारी देंगे। इस घटनाक्रम से यह स्पष्ट हो गया है कि राजद के अंदरुनी समीकरणों में गहराते मतभेद अब सतह पर आ चुके हैं।

ये भी जरुर पढ़ें+++++

Hazaribagh : सरकारी स्कूल के बच्चे बोलेंगे फराटे दार इंग्लिश, शिक्षकों को किया जा रहा प्रशिक्षित 

Babulaal vs Irfan : “इंसानियत पर राजनीति मत कीजिए मरांडी जी”, गरजे मंत्री इरफान अंसारी… 

Hazaribagh ED Raid : खनन कार्यालय में केंद्रीय जांच एजेंसी की छापेमारी, कोल लिंकेज घोटाले की आंच… 

Ranchi Crime : ऑनलाइन गेम ‘एविएटर’ ने कर दिया बर्बाद! लत ऐसी कि खुद को ही लूट लिया… 

Ranchi Breaking : दलालों की अब खैर नहीं-रातु ब्लॉक में डीसी भजंत्री की एंट्री से मचा हड़कंप… 

Ranchi : पुलिसिंग व्यवस्था में बड़ा बदलाव, दो दर्जन से ज्यादा थानेदार इधर से उधर, यहां देखे पूरी लिस्ट… 

Jamshedpur : देश के तीसरे सबसे स्वच्छ शहर का गौरव बना जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला फाइव स्टार सम्मान 

 

Bihar Home Department Review Meeting: बिहार गृह विभाग में लंबित मामलों...

Bihar Home Department Review Meeting, पटना: बिहार के गृह विभाग में लंबित सरकारी मामलों के निष्पादन को लेकर प्रधान सचिव पंकज कुमार ने सख्त...

Muzaffarpur Gas Pipeline Blast: मुजफ्फरपुर के गोबरसही में गैस पाइपलाइन फटने...

Muzaffarpur Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित गोबरसही इलाके में भूमिगत गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। सड़क...

Patna Flight Cancelled: पटना से बेंगलुरु जाने वाले यात्री ध्यान दें!...

Patna Flight Cancelled: नवंबर में पटना और बेंगलुरु के बीच हवाई यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। एयर इंडिया एक्सप्रेस...