विजय सिन्हा ने कहा- तेजस्वी के कार्यकाल में हुई गड़बड़ी, जांच के बाद खुलासा

पटना : बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा अभी थोड़ी देर पहले पथ निर्माण विभाग में प्रेस कांफ्रेस की। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। विजय सिन्हा ने पथ निर्माण विभाग में गड़बड़ी की लेकर किया बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के कार्यकाल में गड़बड़ी हुई, जांच के बाद खुलासा हुआ। पथ प्रमंडल गया के अंतर्गत बाजीरगंज-तपोवन पथ 19.18 किलोमीटर, जमुआ-सेवतर पथ 17.5 किलोमीटर और भिंडस-चमण्डीह पथ 21.3 किलोमीटर के निर्माण में गड़बड़ी हुई। इन तीनों पथों के निर्माण में भारी गड़बड़ी जांच में पता चला है।

मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि राजा कंस्ट्रक्शन के द्वारा काम किया गया था। इस कंपनी के सभी कार्यों की समीक्षा की जाएगी। लोगों के द्वारा पत्थर को लेकर शिकायत की गई थी। 26 करोड़ और 16 से अधिक राशि अवैध और गलत तरीके से भुगतान किया गया है। उस समय तत्कालीन पथ निर्माण मंत्री तेजस्वी यादव के कार्यकाल में गड़बड़ी हुई थी। उस समय सत्ता में बैठे लोगों ने गड़बड़ी की और दोषी पदाधिकारी पर कार्रवाई भी नहीं की। पथ निर्माण विभाग को वित्तीय नुकसान पहुंचाया गया। राजा कंस्ट्रक्शन को संरक्षण देने वालों पर भी कार्रवाई होगी।

यह भी देखें :

उन्होंने कहा कि सांसद सुरेंद्र यादव से भी कंपनी का लगाव है। बांका जिला के सुल्तानगंज में कावरिया पथ में गड़बड़ी पर कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों के शिकायत पर जांच में कई गड़बड़ी पायी गई। इस मामले संवेदक पर कार्रवाई की जा रही है। ऐसे संवेदकों को काली सूची में डाली जाएगी। गड़बड़ी करने वाले पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पथ निर्माण विभाग के अंतर्गत पूर्व और वर्तमान के प्राक्कलन की जांच होगी। पुलों के साथ-साथ सड़क का भी हेल्थ कार्ड बनाया जाएगा। पथ निर्माण विभाग ने जांच के लिए आईआईटी और एनआईटी के इंजीनियरों की टीम बनाई जाएगी जो विभाग के सभी योजनाओं की जांच कर सके।

यह भी पढ़े : बिहार सरकार का बड़ा ऐलान, कार्यालयों में काम होगा अब और आसान, एक फरवरी से लागू होंगे नए नियम

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Seemanchal Jeevika Goat Producer: बकरी पालन से लखपति बनीं सीमांचल की...

Seemanchal Jeevika Goat Producer: बिहार के ग्रामीण इलाकों में स्वयं सहायता समूहों (SHG) के जरिए महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की एक ऐतिहासिक मिसाल सीमांचल...

JPSC L Khyangte Bail: निचली अदालत से झटका लगने के बाद...

JPSC L Khyangte Bail, रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में आयोग के पूर्व अध्यक्ष...

Wasseypur Firing Case: वासेपुर गोलीकांड में 22 साल बाद फैसला, तीन...

Wasseypur Firing Case, धनबाद: धनबाद के चर्चित वासेपुर गोलीकांड में करीब 22 साल बाद अदालत का फैसला आया है। फहीम खान के घर पर...