सुगौली में सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन, डिप्टी सीएम करेंगे उद्घाटन

सुगौली में सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन, डिप्टी सीएम करेंगे उद्घाटन

मोतिहारी : जिले के सुगौली नगर स्थित महारानी जानकी कुंवर स्टेडियम में आज सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया है। इस खास मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आगमन हो रहा है,जो कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन करेंगे।

सांसद खेल महोत्सव को लेकर खिलाड़ियों का जोश हाई

आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सांसद खेल महोत्सव में हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे हैं, जिससे स्टेडियम खेल भावना और जोश से सराबोर नजर आ रहा है। खिलाड़ियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों की भी भारी भीड़ कार्यक्रम स्थल पर उमड़ रही है।

उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी पूरी 

उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उपमुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से सुगौली पहुंचेंगे, जिसके लिए हेलीपैड की भी पूरी व्यवस्था की गई है। वहीं, पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा चंपारण की ऐतिहासिक धरती और गांधी-संधि की भूमि पर उपमुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया जाएगा।

ये भी पढे :  मां के हक की जमीन मांगी तो मामा ने रंगदारी में भांजे को फंसाया, सीधी हुई जेल

सोहराब आलम की रिपोर्ट

NMACC Cultural Centre: NMACC के 3 साल पूरे: 10,500 कलाकारों से...

NMACC Cultural Centre: भारतीय कला, संस्कृति और दुनिया की चर्चित प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाने की दिशा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...