उपायुक्त और एसपी ने बाइक पर मतदान केंद्र का किया निरीक्षण…….

गुमला: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने लोकसभा चुनाव 2024 के निमित घाघरा के बिमरला एवं हेदमी में स्थित मतदान केंद्र / क्लस्टर्स का औचक निरीक्षण किया। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने घाघरा के सुदुरर्ती क्षेत्र में स्थित आर.सी. मध्य विद्यालय बीमरला एवं राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय हेदमी का मुख्य रूप से निरीक्षण किया।

ये भी पढ़ें-दो लाख का ईनामी अपराधी गिरफ्तार, लूट, हत्या और डकैती……

उक्त दोनों ही मतदान केंद्र क्लस्टर के रूप में भी चयनित है। उपायुक्त ने दोनों ही केंद्रों की मूलभूत सुविधाओं की जांच की एवं पानी, बिजली, फर्नीचर और शौचालय संबंधित सभी सुविधाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक ने भी उक्त क्षेत्र का भ्रमण कर पुलिस पदाधिकारियों आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

3 से 4 घंटे तक किया निरीक्षण

सुदूरवर्ती क्षेत्र में होने के कारण अधिकारियों ने दोनों ही क्लस्टर्स का निरीक्षण बाइक में घूमकर किया। लगभग 3 से 4 घंटे के निरीक्षण में उपायुक्त द्वारा सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने विद्यालय के शिक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि मूलभूत सुविधा का किसी भी तरह का अभाव न हो जिससे मतदान कर्मी और मतदाताओं को परेशानियों का सामना करना पड़े।

ये भी पढ़ें-अमन और सुकून के साथ अदा की गई अलविदा जुमे की नमाज…… 

इसके साथ ही उन्होंने वॉलिंटियर की नियुक्ति से संबंधित भी जानकारी ली। उपायुक्त ने मतदान केंद्रों में मतदान के दिन आने वाले बुजुर्ग एवं दिवयांग मतदाताओं के लिए खास व्यवस्था रखने का निर्देश दिया, चयनित वोलेंटियर्स को इससे संबंधित जानकारी देने की बात कही गई, ताकि बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतादातो को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

13 मई को मतदान करने का किया अपील

मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने मतदान केंद्रों के आस पास रहने वाले मतदाताओं से भी 13 मई को होने वाले मतदान दिवस के दिन अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने 15 अप्रैल से पूर्व छूटे हुए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु फॉर्म 6 को भरने के संबंध में भी ग्रामीणों को जागरूक किया।

मौके पर एलआरडीसी राजीव कुमार, बीडीओ दिनेश कुमार, सीओ आशीष कुमार मंडल, बीपीआरओ शंकर साहू, रंजीत कुमार, सतीश कुमार बंसल सहित कई चुनाव कर्मी पुलिसकर्मी शामिल थे।

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...