दो लाख का ईनामी अपराधी गिरफ्तार, लूट, हत्या और डकैती……

गुमलाः गुमला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बिहार राज्य के कुख्यात अपराधी और 2 लाख के इनामी विमलेश यादव को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ बिहार के जहानाबाद, अरवल व गया में कई मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

लूट अपराधी 2 22Scope News

ये भी पढ़ें-और यहां पारा मेडिकल छात्रों ने CS ऑफिस को घेरा, आगे…….

फिलहाल गिरफ्तार विमलेश यादव की कुंडली खंगाले में गुमला पुलिस जुटी हुई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विमलेश यादव गुमला के घाटो बगीचा स्थित शांति नगर में किसी राजेंद्र कुमार के घर में डेढ माह से नाम बदलकर रह रहा था। विमलेश यादव अरवल बिहार का रहने वाला है।

बिहार में दर्जनों मामले दर्ज है

विमलेश यादव पर दर्जनों मामले बिहार में दर्ज है। हत्या, लूट, डकैती सहित कई संगीन आरोपों में वह फरार चल रहा था। विमलेश यादव बिहार के अलग-अलग जिलों में अपराध की घटना को अंजाम देकर झारखंड के गुमला में अलग नाम से रहकर रहता था। विमलेश गुमला से ही बिहार के जिलों में सेटिंग गेटिंग कर अपराध की घटना को अंजाम दे रहा था।

सीएस आई 6 22Scope News

ये भी पढ़ें-JPSC की परीक्षा देने निकला युवक गायब, अपहरण का……. 

गुमला पुलिस ने उसे सिसई रोड से गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस उसे लगातार पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि बिहार राज्य में विमलेश यादव एक गिरोह का संचालन करता था और गिरोह के जरिए बिहार और झारखंड में घटनाओं को अंजाम दिलवाता है।

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...