कोयला बालु के अवैध कारोबार पर रोक लगाने को लेकर सख्त हुए उपायुक्त और एसएसपी

धनबाद : धनबाद जिला टास्क फोर्स की बैठक उपायुक्त वरुण रंजन के नेतृत्व में आयोजित हुई। इस मासिक बैठक में कोयलें बालू एवं पत्थर के अवैध कारोबार और माइनिंग पर धनबाद उपायुक्त ने सीओ थाना प्रभारी एसडीएम को लगातार कार्रवाई के आदेश दिया है।

वहीं बैठक में एस एस पी संजीव कुमार समेत जिले के सभी थाना प्रभारी और सीओ भी मौजूद रहे । बैठक के दौरान धनबाद उपायुक्त ने अवैध कोयले के माइनिंग ढुलाई और बालू के माइनिंग को लेकर सभी थाना प्रभारी को सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है।साथ ही लगातार सूचनाओं पर छापेमारी और अवैध माइनिंग को बंद करने के भी आदेश दिया गया।

वहीं मीडिया को जानकारी देते हुए धनबाद उपायुक्त ने बताया कि लगातार मिल रही सूचनाओं को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सख्ती बरत रही है साथ ही बीसीसीएल और सीआईएसएफ को भी अवैध माइनिंग और लगातार वाहनों की जांच के आदेश दिए गए हैं।बीसीसीएल के द्वारा चिन्हीत पंद्र्ह जगहों पर बैरियर लगाकर वाहनों की जांच करने के आदेश दिये गए हैं।

वहीं धनबाद एस एस पी संजीव कुमार ने भी लगातार मिल रही शिकायतों पर उन्होंने सभी थानो और अंचला अधिकारी को लगातार छापेमारी और अवैध कारोबार से जुड़े लोगों पर मुकदमा दर्ज करने की आदेश दिए हैं।

बैठक के दौरान जिले के एसपी संजीव कुमार ने भी कोयला का अवैध कारोबार पर रोक लगाने को लेकर सख्त आदेश देते बीसीसीएल जिला प्रशासन की ओर से सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात कही है। उन्होंने बताया कि कोयले की ट्रांसपोर्टिंग में लगी गाड़ियों के जीपीएस सिस्टम की निगरानी को लेकर आदेश दिए गए थे कुछ जगहों पर कार्रवाई भी हुई है और लगातार करवाई होती रहेगी।

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...