खबर का असर: रानी बांध सड़क की समस्या पर उपायुक्त ने लिया संज्ञान, किया कमिटी का गठन

धनबादः पिछले तीन दिनों से लगातार हो रहे बारिश ने धनबाद की सड़कों को तालाब में तब्दील कर दिया है. सबसे खराब हालात धैया रानीबांध मुख्य सड़क पर जल जमाव की है. जिसको न्यूज 22 स्कोप ने प्रमुखता से प्रस्तुत किया. जिसके बाद रानी बांध सड़क की समस्या पर उपायुक्त वरुण रंजन ने संज्ञान लिया है. लोगों को हो रही परेशानियों के निदान के लिए उपायुक्त ने कमिटी का गठन किया है.

उन्होने कहा कि लगातार हो रही बारिश की वजह से सड़क निर्माण कार्य में समस्या आ रही है. जल जमाव की परेशानियों से निपटने को लेकर नगर आयुक्त की देख रेख में टीम का गठन कर दिया गया है. जिनके द्वारा लगातार मोटर लगा कर पानी की निकासी भी करवायी जा रही है और युद्ध स्तर पर सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया गया है. लेकिन लगातार हो रही बारिश की वजह से सिविल वर्क करने में परेशानी हो रही है. बहुत जल्द आम लोगों को हो रही इस परेशानी से निजात मिल जाएगा.

रिपोर्टः राजकुमार जायसवाल

Saran Flood News 2026: बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव कार्य तेज,...

Saran Flood News 2026: सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। बाढ़...

Chutupalu Valley Accident: चुटुपालू घाटी में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर,...

Chutupalu Valley Accident: झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित चुटुपालू घाटी में एक बार फिर भीषण सड़क दुर्घटना हुई है।...

Patna High Court New Chief Justice: दिल्ली से कर्नाटक और अब...

Patna High Court New Chief Justice: करीब दो महीने के इंतजार के बाद पटना हाईकोर्ट को नियमित मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। दिल्ली हाईकोर्ट...