Dhanbad: अंकिता के गुनहगारों को बचाने की हो रही कोशिश, बाबूलाल ने लगाया आरोप

धनबाद : अंकिता सिंह के गुनहगारों को बचाने की कोशिश हो रही है.

पुलिस प्रशासन एवं सरकार के द्वारा हत्यारे को बचाया जा रहा है.

यह बातें भाजपा विधायक दल के नेता एवं सुबे के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कही.

उन्होंने डीएसपी नूर मोहम्मद को बर्खास्त करने की भी मांग की है.

बाबूलाल मरांडी ने डीएसपी पर लगाये कई आरोप

उन्होंने कहा कि डीएसपी न सिर्फ इस केस में बल्कि पहले भी कई मामलों में अपने स्वजातीय आरोपियों को

बचाने के लिए अनुसंधान में जानबूझकर लापरवाही की और इसका फायदा आरोपियों को मिला है.

इस केस में भी पीड़िता के उम्र को 19 वर्ष बताया गया जबकि वह 16 वर्ष की थी.

ऐसे में अंकिता के गुनहगारों को पॉक्सो एक्ट से बचाने की कोशिश हुई.

डीएसपी समेत अन्य लापरवाही करने वाले पदाधिकारियों करे बर्खास्त

इसके अलावा मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता का बयान नहीं दिलवाया गया और सरकार के स्तर पर इलाज में भी घोर लापरवाही बरती गई ताकि आरोपी को इसका लाभ दिलाया जा सके. डीएसपी समेत अन्य लापरवाही करने वाले पदाधिकारियों को अविलंब बर्खास्त किया जाना चाहिए. फिलहाल सरकार के लोग घरियाली आंसू बहा रहे हैं और जख्मों पर मुआवजे का मरहम लगा रहे हैं. यह आई वाश झारखंड में बंद होनी चाहिए.

अंकिता के परिवारवालों से की थी मुलाकात

बाबूलाल मरांडी दुमका से रांची जाने के क्रम में धनबाद के बरवाअड्डा में रुके थे. बता दें कि बाबूलाल मरांडी ने कल दुमका पहुंचकर परिवारवालों से मुलाकात की थी. इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर हमलावर नजर आये. उन्होंने कहा था कि आदिवासी महिला विरोधी हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री के पद पर रहने का कोई नैतिक हक नहीं है. उनके भ्रष्ट अधिकारी आदिवासी और महिलाओं पर जुल्म ढा रहे हैं.

अंकिता की पांच दिन बाद हुई मौत

बता दें कि झारखंड के दुमका में जिंदा जलाई गई अंकिता सिंह की मौत हो गई. पांच दिन से वह जिंदगी की जंग लड़ रही थी. आरोपी शाहरुख ने अंकिता को जलाकर मार दिया था. अंकिता पर शाहरुख ने फोन पर बात करने का दबाव बनाया था. अंकिता नहीं मानी तो उसके घर में घुसकर शाहरुख ने पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी. हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन वह जिंदगी से जंग हार गई. इस बीच शाहरुख का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें पुलिस कस्टडी के अंदर वह मुस्कुरा रहा था. वहीं उनके परिवार वालों के साथ-साथ आम जनता भी न्यार की मांग की है.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

प्रैक्टिकल का मार्क्स नहीं देने पर शिक्षक की पेड़ से बांध कर पिटाई

Saffrn

Trending News

पटना गोलीकांड मामला : सिविल कोर्ट में खान सर ने किया...

पटना : बिहार के चर्चित शिक्षक खान सर ने गोलीकांड मामले में शनिवार यानी छह जून को पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया।...

मुख्यमंत्री ने कहा- अंतर्राष्ट्रीय खेलों को बिहार में ओलंपिक स्तर की...

पटना : संकल्प सभागार में खेल विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित बैठक में खेल...

आयरलैंड-इंग्लैंड के साथ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, बिहार...

पटना : आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के साथ-साथ एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का ऐलान शनिवार यानी छह जून को किया गया है। मेंस...

शरारती तत्वों द्वारा घर के बाहर खड़ी बाइक में लगायी आग,...

भोजपुर : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर नगर टोला में शरारती तत्वों द्वारा घर के बाहर खड़ी बाइक में आग लगा...

निजी अस्पताल में अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, विधानसभा अध्यक्ष ने...

गयाजी : मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में हुए भीषण अग्निकांड के बाद बिहार के अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img