Dhanbad : बाबूलाल मरांडी ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को दे डाली ये नसीहत…

Dhanbad : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी को तीखी नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों की जर्जर स्थिति किसी से छिपी नहीं है, और स्वास्थ्य सेवा के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Ranchi Breaking : चुटिया में पत्थर से कूचकर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस… 

आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज कर चुके अस्पतालों को बीते चार-पांच माह से भुगतान नहीं मिला है, जिससे गरीब मरीजों का इलाज ठप हो गया है। मरांडी ने स्पष्ट कहा कि मंत्री को भाषण देने के बजाय अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए और समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।

ये भी पढ़ें- Ranchi Crime : चुटकी में बाइक उड़ाने वाले चोर गिरोह का खुलासा, 6 गिरफ्तार… 

Dhanbad : राहुल गांधी को अदालत में हाजिर होना चाहिए-बाबूलाल

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी मरांडी ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जब कोर्ट ने पेश होने का आदेश दिया है तो राहुल गांधी को अदालत में हाजिर होना चाहिए। बता दें कि चाईबासा स्थित एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है और उन्हें 26 जून 2025 को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया गया है।

ये भी पढ़ें- Jamshedpur : झारखंड में 700 करोड़ का शराब घोटाला-पूर्व सीएम रघुवर दास का बड़ा आरोप… 

Dhanbad : कार्यक्रम के दौरान बाबूलाल
Dhanbad : कार्यक्रम के दौरान बाबूलाल

बाबूलाल मरांडी धनबाद के जगजीवन नगर में आयोजित ‘अखंड हरि कीर्तन’ कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। यह कार्यक्रम अम्बेडकर स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट्स द्वारा आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्कूल के अध्यक्ष और मुख्य प्रशिक्षक अनिल बॉस फोर को बधाई दी, जिन्होंने अपनी मार्शल आर्ट्स की प्रतिभा से लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में सैकड़ों बार नाम दर्ज कराया है।

ये भी पढ़ें- Latehar Encounter : गोलियों की थर्रथर्राहट से कांप उठी ईचाबार जंगल, 10 लाख इनामी पप्पू लोहरा समेत दो नक्सली ढेर… 

 

Saffrn

Trending News

RIMS-2 Protest: रिम्स-2 निर्माण के खिलाफ बड़ा आंदोलन होगा, 10 दिनों...

 पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स-2 निर्माण के खिलाफ बड़े जन आंदोलन का ऐलान किया है। उन्होंने किसानों की जमीन अधिग्रहण...

JSSC CGL Result 2024: 1,844 अभ्यर्थियों को मिली नियुक्ति, लंबी कानूनी...

 झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल 2023 परीक्षा का संशोधित परिणाम जारी कर दिया है। मेरिट सूची में शामिल 1,844 अभ्यर्थियों को नियुक्ति की...

Fuel Shortage in Ranchi: रांची के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल...

 रांची के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति प्रभावित होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। डीलर्स एसोसिएशन...

RIMS Land Scam: रिम्स जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, पूर्व पार्षद...

रिम्स जमीन घोटाला मामले की एसीबी जांच में पूर्व पार्षद सुधा देवी ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने वंशावली प्रमाण पत्र पर फर्जी हस्ताक्षर...

Ranchi Missing Children Case: धुर्वा से लापता तीन बच्चों की तलाश...

रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता तीन बच्चों की तलाश में पुलिस जुटी है। हटिया रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में बच्चे दिखाई...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img